ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRरूपेश के हत्यारोपी ने ही कैब चालक मुकेश की जान ली थी

रूपेश के हत्यारोपी ने ही कैब चालक मुकेश की जान ली थी

दिल्ली के कोटला मुबारकपुर में एक माह पहले हुई कैब चालक की हत्या तैमूर नगर में रूपेश की जान लेने वाले आकाश ने ही की थी। इसका खुलासा आरोपी से हुई पुलिस पूछताछ में हुआ। आरोपी आकाश के खिलाफ दो हत्याओं...

रूपेश के हत्यारोपी ने ही कैब चालक मुकेश की जान ली थी
नई दिल्ली | प्रमुख संवाददाताSat, 13 Oct 2018 12:55 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली के कोटला मुबारकपुर में एक माह पहले हुई कैब चालक की हत्या तैमूर नगर में रूपेश की जान लेने वाले आकाश ने ही की थी। इसका खुलासा आरोपी से हुई पुलिस पूछताछ में हुआ। आरोपी आकाश के खिलाफ दो हत्याओं समेत 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

ऐसे पकड़ में आया : दरअसल, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से तैमूर नगर हत्याकांड के मुख्य आरोपी आकाश की पहचान कर ली थी। तभी से पुलिस उसकी तलाश में थी। वहीं, तैमूर नगर में रूपेश की हत्या करने के बाद कुछ दिन बाद आकाश और उसके दो साथी महरौली इलाके में लूटपाट कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने इन्हें दबोच लिया। पुलिस ने तुरंत पहचान लिया कि आकाश ही रूपेश हत्याकांडमें शामिल था। 

सख्ती से पूछताछ में अपराध कबूल कर लिया : पुलिस के द्वारा सख्ती से की गई पूछताछ में आकाश ने कबूल कर लिया कि उसने ही कोटला मुबारकपुर में एक माह पहले कैब चालक उमेश की गोली मारकर हत्या की थी।

कार छू जाने पर हत्या की : पुलिस पूछताछ में आरोपी आकाश ने बताया कि 8 सितंबर की रात कार का साइड मिरर छू जाने को लेकर हुई कहासुनी से नाराज होकर उसने 40 वर्षीय कैब चालक उमेश को गोली मार दी थी। घटना के समय उमेश एक सवारी लेकर कोटला गया था। वह परिवार सहित संगम विहार में रहता था। 

खुलासे के बाद दो मामलों में पुलिस ने गिरफ्तार किया : आरोपी आकाश के इस खुलासे के बाद पुलिस ने उसे तैमूर नगर हत्याकांड के साथ ही कैब चालक हत्याकांड में भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल और कार भी बरामद कर ली है।

लूट की दो वारदातों को भी अंजाम दिया : आरोपी आकाश ने पुलिस पूछताछ में बताया कि तैमूर नगर में रूपेश की हत्या करने से पहले उसने साथी अजय राठी के साथ जंगपुरा से लग्जरी कार चोरी की थी। रूपेश की हत्या करने के बाद उन्होंने बाहरी दिल्ली इलाके में लूटपाट की दो वारदातों को अंजाम दिया था। इसके बाद वे इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर चोरी की कार छोड़कर फरार हो गए थे।

टोकने पर रूपेश को मार डाला था

पुलिस पूछताछ में आरोपी आकाश ने बताया कि वह घटना वाले दिन तैमूर नगर में ड्रग्स खरीदने गया था। वहां ड्रग्स बेचने वाली एक महिला से उसका किसी बात पर झगड़ा हो गया तो वह अपने साथी अजय राठी के साथ गोलियां चलाते हुए वहां से निकल रहा था। रास्ते में रूपेश ने उन्हें टोक दिया। इससे नाराज होकर आकाश ने रूपेश को गोली मार दी थी, जिसे अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था।घटना के समय रूपेश के बच्चे भी मौके पर ही थे।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें