ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRगाजियाबाद : पत्नी की मौत से डिप्रेशन में आए रिटायर्ड जज ने की आत्महत्या

गाजियाबाद : पत्नी की मौत से डिप्रेशन में आए रिटायर्ड जज ने की आत्महत्या

गाजियाबाद के नेहरू नगर में रहने वाले 80 साल के एक रिटायर्ड एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज (एडीजे) देवदत्त शर्मा ने गुरुवार रात अपनी डबल बैरल बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह अपनी पत्नी की...

गाजियाबाद : पत्नी की मौत से डिप्रेशन में आए रिटायर्ड जज ने की आत्महत्या
गाजियाबाद । हिन्दुस्तान टीमFri, 22 Jun 2018 02:07 PM
ऐप पर पढ़ें

गाजियाबाद के नेहरू नगर में रहने वाले 80 साल के एक रिटायर्ड एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज (एडीजे) देवदत्त शर्मा ने गुरुवार रात अपनी डबल बैरल बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह अपनी पत्नी की मृत्यु के बाद से डिप्रेशन का शिकार का शिकार बताए जा रहे थे।

नगर पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि नेहरू नगर में रहने वाले सेवानिवृत्त अतिरिक्त जिला न्यायाधीश देवदत्त शर्मा ने अपनी ही लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।

घटना के समय देवदत्त शर्मा घर में अकेले थे। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई थी, जिसके कारण वह अकेले और असहाय महसूस करने लगे थे और इसी को लेकर वह मानसिक तनाव में भी चल रहे थे। घटनास्थल से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट अभी तक बरामद नहीं हुआ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें