ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRRepublic Day: सुरक्षा कारणों से सफर में हो सकती है मुश्किल, जानें क्या किए गए हैं बदलाव

Republic Day: सुरक्षा कारणों से सफर में हो सकती है मुश्किल, जानें क्या किए गए हैं बदलाव

Republic Day 2019: गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा कारणों की वजह से हवाई, रेल, मेट्रो और सड़क मार्ग प्रभावित रहेगा। प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि अगर छुट्टी के दिन कहीं जाने की योजना बना रहें हो तो...

Republic Day: सुरक्षा कारणों से सफर में हो सकती है मुश्किल, जानें क्या किए गए हैं बदलाव
नई दिल्ली। हिन्दुस्तान टीमFri, 25 Jan 2019 11:22 AM
ऐप पर पढ़ें

Republic Day 2019: गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा कारणों की वजह से हवाई, रेल, मेट्रो और सड़क मार्ग प्रभावित रहेगा। प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि अगर छुट्टी के दिन कहीं जाने की योजना बना रहें हो तो पर्याप्त समय लेकर निकलें। दो दिन क्या बदलाव रहेंगे, इसपर वरिष्ठ संवाददाता की रिपोर्ट....

ट्रेन: तिलक ब्रिज स्टेशन डेढ़ घंटे तक बंद रहेगा 

26 जनवरी को तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन पर सुबह 10.30 बजे से 12.00 बजे तक रेल यातायात अस्थायी रूप से स्थगित रहेगा। इस दौरान ट्रेन संख्या (64423/64430) रद्द रहेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 64434 आंशिक रूप से रद्द रहेगी। साथ ही, ट्रेन संख्या 64012, 12313, 22823, 64901, 12877 का मार्ग परिवर्तित रहेगा और 11 अन्य रेलगाड़ियों को रोककर चलाया जाएगा। .

हवाई सफर: 150 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित

26 जनवरी को सुबह करीब 10.35 से 12.15 बजे तक दिल्ली एयरपोर्ट से न तो कोई फ्लाइट उड़ेगी और न ही लैंड करेगी। इस दौरान करीब 150 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित होगी। इस बारे में डायल का कहना है कि सुरक्षा कारणों से हर वर्ष ऐसा किया जाता है। .

दिल्ली: गणतंत्र दिवस पर हमले की फिराक में जुटे जैश के 2 आतंकी गिरफ्तार

सड़क: ट्रकों का प्रवेश रोका, मार्गों में बदलाव

25 जनवरी को शाम छह बजे से अगले दिन परेड समाप्त होने तक विजय चौक से इंडिया गेट की ओर राजमार्ग पर यातायात की अनुमति नहीं होगी। वहीं, कुछ मार्गों को 26 जनवरी की सुबह 7 बजे से परेड खत्म होने तक बंद रखा जाएगा। इसी तरह परेड खत्म होने तक ट्रकों का दिल्ली की सीमाओं से प्रवेश बंद रहेगा। .

मेट्रो : 26 जनवरी दोपहर 2 बजे तक पार्किंग बंद

दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो की सभी पार्किंग को 25 जनवरी सुबह 6 बजे से 26 जनवरी दोपहर 2 बजे तक बंद रखा जाएगा। वहीं, 26 जनवरी को केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक, पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग पर सुबह 8.45 से दोपहर 12 बजे तक प्रवेश व निकास बंद रहेगा। हालांकि, केंद्रीय सचिवालय पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसी तरह, आईटीओ, दिल्ली गेट और लाल किला स्टेशन पर परिचालन सामान्य रहेगा। इन स्टेशनों पर दोपहर 12 तक कुछ गेट से प्रवेश-निकास बंद रहेगा। 

शकरपुर में सोनू पंजाबन की कार पर हुई फायरिंग, जानें पूरा मामला

चप्पे-चप्पे पर कड़ी नजर रहेगी

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान आतंकियों के गड़बड़ी फैलाने की फिराक में जुटे होने की खुफिया सूचना के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। राजपथ व आसपास अत्याधुनिक हथियारों से लैस सेना के तीन से चार हेलीकॉप्टर संदिग्धों पर नजर रखेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए लाइट मशीन गन, एके 47 के अलावा एंटी लैंड माइन व्हीकल व बुलेट प्रूफ वाहन के साथ करीब दस हजार सुरक्षाबलों की तैनाती भी की गई है। सुरक्षा को अभूतपूर्व बनाने के लिए एंटी एयरक्राफ्ट गन की भी तैनाती की गई है। संदिग्धों पर नजर के लिए राजपथ पर वैकल्पिक तौर पर कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। 

- 20 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे राजपथ सहित अन्य जगहों पर

- 05 हजार अर्धसैनिक बलों के जवान शामिल हैं इनमें

- 104 परेड रूट की इमारतों की खिड़कियों पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें