ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRरामनवमी पर जहांगीरपुरी से नहीं निकलेगी शोभा यात्रा, पुलिस ने नहीं दी अनुमति; पिछले साल हुआ था विवाद

रामनवमी पर जहांगीरपुरी से नहीं निकलेगी शोभा यात्रा, पुलिस ने नहीं दी अनुमति; पिछले साल हुआ था विवाद

स्थानीय धार्मिक संगठन के लोगों ने जहांगीरपुरी के ब्लाक से होते हुए रामनवमी पर शोभायात्रा निकालने की अनुमति मांगी थी। लेकिन पुलिस ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए अनुमति देने से इंकार कर दिया था।

रामनवमी पर जहांगीरपुरी से नहीं निकलेगी शोभा यात्रा, पुलिस ने नहीं दी अनुमति; पिछले साल हुआ था विवाद
Swati Kumariलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीWed, 29 Mar 2023 07:03 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी इलाके में रामनवमी शोभा यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी है। रामनवमी को लेकर पुलिस का कहना है शोभायात्रा के आयोजक जहांगीरपुरी के नहीं है। वहीं, पिछले वर्ष यहां पर एक भारी लॉ एंड आर्डर की समस्या देखने को मिली थी। इसलिए इस बार शोभायात्रा की इजाजत नहीं दी गई है। साथ ही पुलिस ने कार्यक्रम को मैदान में करने की सलाह दी है। 

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रमजान के दिन पार्क में नमाज पढ़ने की अनुमति भी नहीं दी गई है। उत्तर पश्चिम जिले के सहायक पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) ने सोमवार को 'श्री राम भगवान प्रतिमा यात्रा' की अनुमति देने से इनकार करने वाले आधिकारिक आदेश पर हस्ताक्षर किए और सोमवार को जारी किया। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय धार्मिक संगठन के लोगों ने जहांगीरपुरी के ब्लाक से होते हुए रामनवमी पर शोभायात्रा निकालने की अनुमति मांगी थी। लेकिन पुलिस ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए अनुमति देने से इंकार कर दिया था। दरअसल, बीते साल अप्रैल में जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा निकाली गई थी। बिना अनुमति के निकाली गई इस यात्रा पर पथराव हुआ और फिर दंगा भड़क गया। कई महीनों तक इस इलाके में पुलिस बलों की तैनाती रही। माना जा रहा है कि पुलिस इस वारदात से सबक लेते हुए ही इस बार भी अनुमति नहीं दी है।

गौरतलब है कि साल 2022 की हनुमान जयंती के मौके पर निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान मुस्लिमों के एक समूह ने यात्रा पर हमला कर दिया था। यात्रा की सुरक्षा में तैनात आठ पुलिसकर्मी इस हमले में घायल हो गए थे। पत्थरबाजी के दौरान तीन राउंड फायरिंग की भी खबर सामने आई थी। फायरिंग में एक पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें