ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्ली-NCR में शाम को तेज हवाओं के साथ फिर हुई बारिश, तापमान में आई गिरावट

दिल्ली-NCR में शाम को तेज हवाओं के साथ फिर हुई बारिश, तापमान में आई गिरावट

दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते मौसम फिर से ठंडा हो गया है। दिल्ली में रातभर हुई बारिश के चलते शुक्रवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा कई...

गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-2 में बिजली का खंभा गिरा। हिन्दुस्तान
1/ 2गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-2 में बिजली का खंभा गिरा। हिन्दुस्तान
Rain lashes parts of Delhi (ANI Photo)
2/ 2Rain lashes parts of Delhi (ANI Photo)
नई दिल्ली | लाइव हिन्दुस्तान टीम Fri, 06 Mar 2020 05:16 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते मौसम फिर से ठंडा हो गया है। दिल्ली में रातभर हुई बारिश के चलते शुक्रवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा कई इलाकों में ट्रैफिक जाम की समस्या भी देखी गई। बारिश से कई इलाकों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई, जिससे सुबह के समय ट्रैफिक प्रभावित हुआ है। कई इलाकों से जाम की खबरें मिली हैं। साथ ही तेज हवाओं के चलते गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-2 में बिजली का खंभा भी गिर गया।

मौसम विभाग ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला के अनुसार, सुबह आठ बजकर 30 मिनट तक 20.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं पालम में मौसम केंद्र ने 15.3 मिमी, लोधी रोड ने 20.6 मिमी, आयानगर ने 19.1 मिमी और रिज ने 18.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

पिछले दो दिनों में हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है। शहर में शुक्रवार की सुबह न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में दूरदराज के इलाकों में ओले गिरने के साथ और बारिश होने की संभावना है।

बता दें कि राजधानी दिल्ली के मौसम में बुधवार से ही पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजधानी में कई जगहों पर दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बरसात हुई। जबकि, कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई। पालम में सबसे ज्यादा 13.9 मिलीमीटर, रिज क्षेत्र में 7.7 मिलीमीटर, लोधी रोड पर 3.6 मिलीमीटर और आयानगर में 3.0 मिलीमीटर बारिश बुधवार रात को हुई। हालांकि, गुरुवार सुबह तड़के तक आसमान साफ हो गया था। गुरुवार के दिन राजधानी के ज्यादातर हिस्सों में धूप रही। हालांकि, शाम के चार बजे के बाद से मौसम ने फिर करवट बदली और बादलों व तेज हवाओं की आमद शुरू हो गई। 

ओलावृष्टि की भी संभावना 

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों के बीच दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बरसात जारी रह सकती है। इस दौरान ओलावृष्टि की भी संभावना है।  

14.4 रहा न्यूनतम तापमान 

मौसम विभाग के सफदरजंग केंद्र में गुरुवार दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य एक डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि तेज हवाओं के साथ होने वाली बरसात के चलते शुक्रवार के दिन तापमान में खासी गिरावट आ सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें