ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्ली-NCR में बारिश से मौसम ने ली करवट, हवा भी सुधरने की उम्मीद

दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम ने ली करवट, हवा भी सुधरने की उम्मीद

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के दिल्ली और गाजियाबाद में बुधवार दोपहर को कुछ जगहों पर झमाझम बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। शाम तक कई और स्थानों पर बारिश...

दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम ने ली करवट, हवा भी सुधरने की उम्मीद
नई दिल्ली | लाइव हिन्दुस्तान टीम Wed, 27 Nov 2019 04:08 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के दिल्ली और गाजियाबाद में बुधवार दोपहर को कुछ जगहों पर झमाझम बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। शाम तक कई और स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। बारिश के साथ ही कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी खबर है। बारिश से दिल्ली की वायु गुणवत्ता में और सुधार की उम्मीद है। इसके साथ मौसम के इस तरह करवट लेने से ठंड बढ़ने की भी संभावना जताई जा रही है।  

जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि दिल्ली में बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ असर दिखा सकता है। इसके चलते बुधवार को दिल्ली एनसीआर के इलाकों में बारिश हो सकती है।

सफर के अनुसार बुधवार को जो बारिश का अनुमान जताया गया है, उसके तहत अगर पर्याप्त बारिश होती है, तो दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया जाएगा। जिसके बाद वायु गुणवत्ता श्रेणी खराब से मध्यम स्तर पर पहुंच सकती है। यह दिल्ली के लिए राहत की बात होगी।

शनिवार से सुबह होंगी ठंडी : दिल्ली में ठंड की दस्तक होने जा रही है। इस वजह से जल्द ही सुबह ठंडी होने वाली हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी शनिवार से दिल्ली की सुबह ठंड का एहसास करा सकती है। विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तो रविवार व सोमवार को 10 डिग्री के पास रहने की संभावना है, जो मंगलवार को दर्ज न्यूनतम तापमान की तुलना में 6 डिग्री कम होगा। इस वजह से सुबह के समय ठंड बढ़ेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें