ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRस्वतंत्रता दिवस 2019 पर डेढ़ घंटे प्रभावित रहेगा रेल यातायात, ट्रेनों के हॉर्न बजाने पर भी रोक

स्वतंत्रता दिवस 2019 पर डेढ़ घंटे प्रभावित रहेगा रेल यातायात, ट्रेनों के हॉर्न बजाने पर भी रोक

राजधानी दिल्ली के लालकिला पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर 15 अगस्त के दिन दिल्ली जंक्शन से शाहदरा रेलवे स्टेशन के बीच सुबह 06:45 से 08:30 बजे तक रेल यातायात बाधित रहेगा। इस दौरान कोई भी रेलगाड़ी...

स्वतंत्रता दिवस 2019 पर डेढ़ घंटे प्रभावित रहेगा रेल यातायात, ट्रेनों के हॉर्न बजाने पर भी रोक
नई दिल्ली। वरिष्ठ संवाददाता Tue, 13 Aug 2019 07:51 PM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी दिल्ली के लालकिला पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर 15 अगस्त के दिन दिल्ली जंक्शन से शाहदरा रेलवे स्टेशन के बीच सुबह 06:45 से 08:30 बजे तक रेल यातायात बाधित रहेगा। इस दौरान कोई भी रेलगाड़ी तिलक ब्रिज रेलवे पुल और भैरों ब्रिज पर खड़ी नहीं होगी। इसके साथ ही लालकिले के आसपास किसी ट्रेन को हॉर्न बजाने की अनुमति नहीं होगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर कुछ रेलगाड़ियां रद्द भी की गई हैं तो कुछ के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं, वहीं कुछ गाड़ियां रोककर चलाई जाएंगी।

ये ट्रेनें हुईं रद्द

64437 गाजियाबाद- नई दिल्ली-दिल्ली जं. ईएमयू रेलगाड़ी
64402  दिल्ली जं. -गाजियाबाद  ईएमयू रेलगाड़ी

इन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित 

14207 प्रतापगढ़-दिल्ली पदमावत एक्सप्रेस को साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली होकर चलाया जाएगा 
12225 आजमगढ़-दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस को साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली होकर चलाया जाएगा
14042 देहरादून-दिल्ली मसूरी एक्सप्रेस को साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली होकर चलाया जाएगा
64004 सोनीपत-दिल्ली साहिबाबाद ईएमयू को सब्जी मंडी-नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद होकर चलाया जाएगा

ये ट्रेनें रुककर चलेंगी 

51914 सहारनपुर-दिल्ली, 64111 खुर्जा-शकूरबस्ती ईएमयू, 64558 सहारनपुर-दिल्ली एमईएमयू,  64103 अलीगढ़-दिल्ली एमईएमयू , 74022 शामली-दिल्ली, 12312 कालका-हावड़ा मेल, 15910 लालगढ़-डिब्रुगढ अवध असम एक्सप्रेस, 64567 बुलंदशहर-तिलक ब्रिज हापुड़ शटल को रास्ते में रोककर चलाया जाएगा। 

बदले समय से चलेंगी

-54058 शामली-दिल्ली पैसेंजर तड़के 03:15 के स्थान पर प्रात: 04:30 बजे प्रस्थान करेगी
-15484 दिल्ली -अलीपुरद्वार सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस प्रात: 06:35 बजे के स्थान पर प्रात: 08:30 बजे दिल्ली से प्रस्थान करेगी
-14044 दिल्ली -कोटद्वार गढ़वाल एक्सप्रेस सुबह 07:30 बजे के स्थान पर सुबह 08:45 बजे दिल्ली से रवाना होगी
- 74021 दिल्ली -सहारनपुर डीएमयू दिल्ली से सुबह 07:35 बजे के स्थान पर सुबह 09:00 बजे प्रस्थान करेगी और यह रेलगाड़ी अपनी यात्रा शामली जंक्शन पर समाप्त करेगी
-74024 सहारनपुर-दिल्ली डीएमयू अपनी यात्रा शामली रेलवे स्टेशन से प्रारंभ करेगी। यह रेलगाडी सहारनुपर-शामली के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें