सफेद साफा बांधे नजर आए केजरीवाल, न्यू कपल राघव और परिणीति को आशीर्वाद दे क्या कहा
Raghav Chadha And Parineeti Chopra Wedding Photos : यह तस्वीर आप आदमी पार्टी के एक्स हैंडल से शेयर की गई है। इस तस्वीर में सीएम केजरीवाल राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा संग खड़े नजर आ रहे हैं।

Raghav Chadha And Parineeti Chopra Wedding Photos : आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने शादी के बंधन में बंधने के एक दिन बाद सोमवार को अपने विवाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। न्यू कपल की शादी की तस्वीरों को देखने के बाद कई लोगों ने इसपर प्रतिक्रियाएं दी हैं। इस शादी की एक और तस्वीर काफी चर्चा में है। दरअसल इस शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मेहमान के तौर पर शामिल हुए थे। अब शादी से जुड़ी अरविंद केजरीवाल की एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल सिर पर सफेद साफा बांधे नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर आप आदमी पार्टी के एक्स हैंडल से शेयर की गई है। इस तस्वीर में सीएम केजरीवाल राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा संग खड़े नजर आ रहे हैं। उनके अलावा इस तस्वीर में आप नेता संजय सिंह भी नजर आ रहे हैं।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए आम आदमी पार्टी ने लिखा, 'नई शुरुआत के लिए आप परिवार की तरफ से सांसद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को शुभकामनाएं। आप दोनों को जिंदगी भर के प्यार और खुशियों के लिए शुभकामनाएं।' दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, 'भगवान आप दोनों को सुखी वैवाहिक जीवन प्रदान करें।'
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान विवाह समारोह में शामिल हुए थे। इनके अलावा फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह तथा उनकी पत्नी गीता बसरा, पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा सहित कई हस्तियों ने समारोह में शिरकत की थी।
बता दें कि रविवार शाम को उदयपुर के 'द लीला पैलेस' में आयोजित एक निजी समारोह में राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा शादी के बंधन में बंधे। दोनों की शादी की पोशाक और मुख्य समारोह की थीम 'पर्ल व्हाइट' थी। इस दौरान बारात सजी हुई नावों में सवार होकर 'द लीला पैलेस' पहुंची थी। इस शादी के बाद अब यह कपल दिल्ली आ चुका है। दिल्ली में दोनों कपल कैमरे के सामने मुस्कुरा कर फोटो खींचवाते नजर आए। दोनों कपल काफी खुश नजर आ रहे थे।
दंपति ने इंस्टाग्राम पर शादी की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'नाश्ते की मेज पर पहली बातचीत के बाद से हमारे दिलों को पता था... इस दिन का लंबे समय से इंतजार था... आखिरकार श्रीमान और श्रीमति बनने का सौभाग्य मिला। एक दूसरे के बिना रह नहीं सकते थे... हमारा जीवन भर का सफर अब शुरू होता है।'
