ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRव्हाट्सएप पर लगती थी नाबालिगों की बोली, जिस्मफरोशी के मामले में आरोपियों का खुलासा

व्हाट्सएप पर लगती थी नाबालिगों की बोली, जिस्मफरोशी के मामले में आरोपियों का खुलासा

नोएडा के सेक्टर-8 में चल रहे जिस्मफरोशी के मामले में रिमांड पर लिए गए आरोपियों ने खुलासा किया है कि वह व्हाट्सएप ग्रुप पर नाबालिग लड़कियों की बोली लगाते थे। वे ग्रामीण आंचल की नाबालिग...

व्हाट्सएप पर लगती थी नाबालिगों की बोली, जिस्मफरोशी के मामले में आरोपियों का खुलासा
नोएडा, कार्यालय संवाददाताTue, 04 Sep 2018 03:23 AM
ऐप पर पढ़ें

नोएडा के सेक्टर-8 में चल रहे जिस्मफरोशी के मामले में रिमांड पर लिए गए आरोपियों ने खुलासा किया है कि वह व्हाट्सएप ग्रुप पर नाबालिग लड़कियों की बोली लगाते थे। वे ग्रामीण आंचल की नाबालिग लड़कियों को शॉर्टस्कर्ट और टॉप पहनाकर उन्हें शहरी व छात्रा के तौर पर ग्राहकों के सामने पेश करते थे। ऊंची बोली के हिसाब से 10 से 35 हजार रुपये में एक रात को लड़की को भेजा जाता था। इस धंधे में कई स्थानीय नेताओं के नाम भी सामने आए हैं।

सेक्टर-20 पुलिस ने सेक्टर-8 व 15 में रहने वाले डॉ. संतोष, मोहम्मद हाकिम उर्फ मामा, शौरभ और प्रिती को नाबालिग लड़कियों से जिस्मफरोशी कराने के आरोप में गिरफ्तार किया था। ये लोग सेक्टर-15 मेट्रो पर एक नाबालिग लड़की से देह व्यापार कराने के लिए उसे कहीं लेकर जा रहे थे। संतोष ने इस नाबालिग लड़की को एक लाख रुपये में बेच दिया था। पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार करने के बाद चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया और कोर्ट से उनके 60 घंटे की रिमांड का अवेदन किया। कोर्ट ने रिमांड मजूर कर लिया। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने सोमवार को कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपियों ने बताया कि वह नेपाल, बंगाल, पूर्वांचल, बिहार के देहात आंचल से लड़कियों को तरह-तरह के लालच देकर व नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाते थे। लड़कियों को सेक्टर-15 में किराए के कमरों रखा जाता था। आरोपी एक दिन में एक लाख रुपये से अधिक का धंधा करते थे। ग्रामीण आंचल की अनपढ़ नाबालिग लड़कियों को शॉर्ट स्कर्ट पहनाकर ग्राहकों के सामने शहरी और कॉलेज की छात्राओं के तौर पर पेश किया जाता था। इससे ग्राहक उनके ऊंचे दाम तय करते थे।

आरोपियों का नेटवर्क पूरे एनसीआर में

आरोपियों का नेटवर्क पूरे दिल्ली एनसीआर में फैला हुआ है। आरोपियों ने व्हाट्सएप ग्रुप में सैकड़ों दलाल व ग्राहकों को जोड़ रखा है। ग्रुप में लड़कियों के फोटो डालकर उनकी बोली लगाई जाती थी। 10 हजार से बोली शुरू होती थी। ऊंची बोली लगाने वाले के साथ एक रात को सेक्टर-15 के एक गेस्ट हाउस में लड़की को भेज दिया जाता था। 

15 से 50 साल की महिला

आरोपी जिस्मफरोशी के लिए 15 से 50 साल की महिला रखते थे। लेकिन इनमें नाबालिग लड़कियों की संख्या ज्यादा थी। पुलिस ने आरोपियों के चंगुल में फंसी लड़कियों को बाहर निकालकर उनके परजिनों को सौंपने का प्रयास शुरू कर दिया है। 

हिरासत में गेस्ट हाउस संचालक

सेक्टर-15 स्थित जिस गेस्ट हाउस में लड़कियों को भेजा जाता था, पुलिस ने उसके संचालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने गेस्ट हाउस से सीसीटीवी फुटेज समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। 

डॉक्टर महिला मरीजों को फंसाने का काम करता था

सेक्टर-8 में कथित डॉक्टर संतोष ने छोटा अवैध क्लीनिक खोल रखा है। इसमें झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोग उपचार के लिए आते थे। डॉक्टर इनमें महिला मरीजों को मोटी रकम कमाने का लालच देकर फंसाता था। आरोपी ने काफी लड़कियों को अपने जाल में फंसा रखा था। 

कई स्थानीय नेता रडार पर

इस धंधे में कई स्थानीय नेता पुलिस की रडार पर आ गए है। पुलिस ने सोमवार को कई नेताओं से भी पूछताछ की। लेकिन अभी पुलिस नेताओं के नाम बताने से बच रही है। 

वीडियो बनाते थे 

आरोपी लड़कियों के अश्लील वीडियो बना लेते थे। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनसे जबरन देह व्यापार कराया जाता था। आरोपी ग्राहकों के पास अश्लील फोटो भी भेजते थे।  

तबाही की बारिश: पूरे देश में बाढ़ और भूस्खलन से 1400 ने गंवाई जान

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें