जीत के बाद कांग्रेस पार्टी में प्रियंका गांधी का कद बढ़ा, एकजुटता, प्रभावी मुद्दों और प्रचार से जीती जंग

नई दिल्ली | सुहेल हामिद,
Follow us on Google News
share

हिमाचल में जनता ने रिवाज को कायम रखते हुए एक बार फिर सरकार बदल दी। कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ जल्द सरकार का गठन करेगी। पार्टी को यह जीत दिलाने में प्रियंका गांधी ने अहम भूमिका निभाई है।

congress will form new government in himachal on old pension promises will also seek vote on employm

हिमाचल प्रदेश में जनता ने रिवाज को कायम रखते हुए एक बार फिर सरकार बदल दी। कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ जल्द सरकार का गठन करेगी। पार्टी को यह जीत दिलाने में प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने पूरी मजबूती के साथ भाजपा के आक्रामक प्रचार का जवाब दिया और लोकसभा में हार के बाद पहली जीत दिलाई।

प्रियंका गांधी ने ऐसे वक्त में चुनाव प्रचार का जिम्मा संभाला जब पार्टी में संगठन चुनाव की प्रक्रिया चल रही थी और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त थे। प्रियंका गांधी ने शिमला में रुककर चुनाव प्रचार की निगरानी की और खुद करीब आधा दर्जन जनसभाओं को संबोधित किया और कई रोड शो भी किए। चुनाव के ऐलान के साथ उन्होंने परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली शुरू कर दी। उन्होंने पहली रैली में भाजपा के खिलाफ जो मोर्चा खोला, वह आखिर तक चला। उनका यह प्रचार पार्टी के लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ। पार्टी को जीत हासिल हुई।

उठने लगे थे सवाल : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद कई सवाल उठने लगे थे, क्योंकि वह प्रदेश की प्रभारी महासचिव थी। इस जीत ने सवाल उठाने वालों को जवाब दे दिया है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, इस जीत से पार्टी में प्रियंका वाड्रा का कद और बढ़ा है।

महिला जोड़ो यात्रा : प्रियंका गांधी वाड्रा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा खत्म होने के फौरन बाद प्रियंका गांधी महिला जोड़ो यात्रा का नेतृत्व करेंगी।

एकजुटता, प्रभावी मुद्दों और प्रचार से जीती : हिमाचल प्रदेश में पार्टी की जीत का सिर्फ रिवाज नहीं कहा जा सकता। ऐसा होता, तो उत्तराखंड और केरल में भी इस वक्त कांग्रेस की सरकार होती। वर्ष 2019 के बाद कांग्रेस को इस पहली जीत में कई सबक छिपे हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा को हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा 69 वोट मिले थे। ऐसे में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के रिवाज के बावजूद यह लड़ाई आसान नहीं थी।

महिला मतदाताओं पर फोकस

कांग्रेस ने मतदाताओं को यकीन दिलाने के लिए हर घर लक्ष्मी अभियान को चुना। पार्टी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर योजना के लिए फॉर्म भरवाए। इसके बाद पार्टी दफ्तर से उन्हें फोन कर बताया गया कि फॉर्म मिल गया है और सरकार के गठन के बाद उन्हें योजना का लाभ जरूर मिलेगा। इससे भी लोगों में वादों के प्रति भरोसा बढ़ा। हर घर लक्ष्मी अभियान के तहत महिलाओं को हर माह 1500 रुपये देने का वादा किया है।

भरोसा जीतने की कोशिश

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, कांग्रेस प्रियंका गांधी वाड्रा की स्टार प्रचारक की छवि के जरिए पार्टी की महिलाओं का भरोसा जीतना चाहती है, क्योंकि पिछले लोकसभा चुनाव में महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत पुरुषों से ज्यादा रहा है। इन चुनाव में 68 फीसदी महिलाओं और 64 प्रतिशत पुरुषों ने वोट किया था।

ये रणनीति अपनाई

1. चुनावी वादों और सरकार की विफलताओं को घर-घर पहुंचाने के लिए टीम तैयार की।

2. प्रचार के दौरान नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करने से परहेज किया।

3.  केंद्रीय प्रचारकों ने यकीन दिलाया कि घोषणापत्र के इन वादों को पूरा किया जाएगा। 

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को विधानसभा चुनावों में जीत दिलवाने में पुरानी पेंशन योजना की बहुत बड़ी भूमिका थी। प्रचार अभियान, प्रबंधन अच्छा रहा। प्रियंका गांधी खुद प्रचार करने पहुंचीं।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma

प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। करीब डेढ़ दशक से हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया का अनुभव भी हासिल कर चुके हैं। एक दशक से भी अधिक लंबा समय वह डिजिटल मीडिया में बिता चुके हैं।


प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी। इसके बाद वह थोड़े समय नेशनल दुनिया अखबार में भी रहे। वहां से निकलकर उन्होंने मार्च 2014 में न्यूज 18 के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। वर्ष 2018 में वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े।


वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। इन्हें डिजिटल रीडर्स की पसंद और बदलते ट्रेंड्स को समझकर गहराई और सटीकता के साथ खबरें लिखने का अच्छा खासा अनुभव है। वह सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रखते हैं। उन्हें राजनीतिक विषयों पर खबरें लिखने और पढ़ने का शौक है।


प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsजीत के बाद कांग्रेस में प्रियंका का कद बढ़ा, एकजुटता संग ऐसे जीती जंग