ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRप्रियंका की PM मोदी को चुनौती, बोलीं- हिम्मत है तो नोटबंदी और GST पर भी चुनाव लड़िए

प्रियंका की PM मोदी को चुनौती, बोलीं- हिम्मत है तो नोटबंदी और GST पर भी चुनाव लड़िए

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित के समर्थन में रोड शो किया। प्रियंका...

Priyanka Gandhi (ANI)
1/ 3Priyanka Gandhi (ANI)
Delhi: Priyanka Gandhi Vadra and Congress North East Delhi candidate Sheila Dikshit hold a roadshow in Brahmpuri (Photo : @INCDelhi Twitter)
2/ 3Delhi: Priyanka Gandhi Vadra and Congress North East Delhi candidate Sheila Dikshit hold a roadshow in Brahmpuri (Photo : @INCDelhi Twitter)
Delhi: Priyanka Gandhi Vadra and Congress North East Delhi candidate Sheila Dikshit hold a roadshow in Brahmpuri (ANI)
3/ 3Delhi: Priyanka Gandhi Vadra and Congress North East Delhi candidate Sheila Dikshit hold a roadshow in Brahmpuri (ANI)
नई दिल्ली | लाइव हिन्दुस्तान टीम Wed, 08 May 2019 06:22 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित के समर्थन में रोड शो किया। प्रियंका गांधी का यह रोड शो सीलमपुर के ब्रह्मपुरी पुलिया से शुरू होकर यमुना विहार डीटीसी बस डिपो पर समाप्त हुआ।

प्रियंका के रोड शो के दौरान सड़कों पर कार्यकर्ताओं और लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान लोग इस दौरान लोग कांग्रेस, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के समर्थन में नारे लगाते रहे। साथ ही लोगों ने अपने घरों की छतों से पुष्प वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत भी किया।

इस दौरान प्रियंका गांधी ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि एक दिल्ली की लड़की आपको खुली चुनौती दे रही है। चुनाव के आखिरी दो चरण नोटबंदी और जीएसटी पर लड़िए, महिलाओं की सुरक्षा पर लड़िए और उन वादों पर लड़िए जो आपने देश के नौजवानों से झूठे वादे किए। धोखा दिया उन पर लड़िए। 

प्रियंका ने कहा कि उनकी स्थिति उन बच्चों की तरह है जो अपना होमवर्क नहीं करते हैं और स्कूल आते हैं। जब टीचर उनसे पूछते हैं तो वे कहते हैं, 'क्या करूं, नेहरू जी ने मेरा पर्चा ले लिया, छुपा दिया। मैं क्या करूं इंदिरा जी ने मेरे होमवर्क के कागज की किश्ती बाना दी और किसी पानी में डुबा दी।

यहां देखें लाइव रोड शो

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के रोड शो से दिल्ली का सियासी पारा ऊपर चढ़ेगा। प्रियंका गांधी बुधवार को उत्तर दिल्ली लोकसभा व दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में भी रोड शो करेंगी। 

दक्षिणी दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी विजेन्द्र सिंह के समर्थन में प्रियंका गांधी का रोड शो दक्षिणपुरी के विराट सिनेमा से शुरू होकर टीगरी रेड लाइट प समाप्त होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें