फरीदाबाद जेल में कैदी ने फांसी लगाकर दी जान, 2 दिन हुई थी 10 साल की सजा
फरीदाबाद की नीमका जेल में बंद एक कैदी ने गुरुवार को फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचित कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गांधी कॉलोनी...
फरीदाबाद की नीमका जेल में बंद एक कैदी ने गुरुवार को फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचित कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गांधी कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय मोहित के रूप में हुई है। अदालत ने 15 जनवरी को ही मोहित को पॉक्सो अधिनियम के मामले में 10 वर्ष कैद की सजा सुनाई थी। इससे आहत होकर आज उसने फांसी लगाकर जान दे दी। खबर लिखे जाने तक पुलिस मृतक कैदी का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई में जुटी हुई है।
जेल में बंदी ने की आत्महत्या करने की कोशिश
वहीं, पलवल जेल में बंद सूरज नामक युवक ने गले में फंदा लगा कर आत्महत्या करने की कोशिश की। जेल कर्मचारियो द्वारा आनन-फानन में उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसकी हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।