राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने छात्र को ईदी के रूप में दी स्पोर्ट्स साइकिल, बोले- युवाओं के लिए प्रेरणा योग्य होनी चाहिए आपकी कहानी

Jul 31, 2020 04:49 pm IST
Praveen Sharma नई दिल्ली। एएनआई,
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने छात्र को ईदी के रूप में दी स्पोर्ट्स साइकिल, बोले- युवाओं के लिए प्रेरणा योग्य होनी चाहिए आपकी कहानी
संक्षेप:

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के लिए बकरीद से एक दिन पहले शुक्रवार को साइकिलिंग के शौकीन एक स्कूली छात्र रियाज को राष्ट्रपति भवन में बुलाकर ईदी के तौर...

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के लिए बकरीद से एक दिन पहले शुक्रवार को साइकिलिंग के शौकीन एक स्कूली छात्र रियाज को राष्ट्रपति भवन में बुलाकर ईदी के तौर पर एक साइकिल भेंट की। इस दौरान राष्ट्रपति ने रियाज के अंतरराष्ट्रीय साइकिलिंग चैंपियन बनने और कड़ी मेहनत के माध्यम से अपने सपने साकार करने की कामना भी की।  

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रियाज दिल्ली के आनंद विहार स्थित सर्वोदय बाल विद्यालय की नौवीं क्लास का छात्र है और मूलरूप से बिहार के मधुबनी जिले का रहने वाला है। रियाज के पिता एक कुक हैं और परिवार का खर्च चलानें में उनकी मदद करने के लिए वह अपने खाली समय में गाजियाबाद में एक ढाबे में बर्तन साफ करने का काम करता है। चूंकि वह साइकिल चलाने का शौकीन है, इसलिए पढ़ाई और काम के बाद वह खेल का अभ्यास करता है।

रियाज ने न्यूज एएनआई से बात करते हुए कहा कि मैं अब इस गिफ्ट की हुई साइकिल के साथ अच्छी तरह से ट्रेनिंग ले सकता हूं। मेरे पास अब तक कोई साइकिल नहीं थी। अब मैं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साइकिलिंग में हिस्सा लेकर देश के लिए मेडल जीतना चाहता हूं। 

राष्ट्रपति कोविंद ने रियाज को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपकी कहानी देश के युवाओं के लिए प्रेरणा के योग्य होनी चाहिए, जो अपने समर्पण, कड़ी मेहनत, साहस और ईमानदारी के बल पर राष्ट्र निर्माण के लिए आगे आएं। 

रियाज ने साइकिलिंग कोच प्रमोद शर्मा से प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली है और वह नियमित रूप से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में प्रेक्टिस करता है। उसे अपनी ट्रेनिंग के लिए स्पोर्ट्स साइकिल उधार लेना पड़ी और उसे खुद की एक साइकिल चाहिए थी।

राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को मीडिया में आई रिपोर्ट के माध्यम से रियाज की कहानी के बारे में पता चला था। इसलिए उसकी इच्छा पूरी करने लिए ईद के अवसर पर साइकिल प्रदान की गई। 

रियाज ने 2017 में दिल्ली स्टेट साइकिलिंग चैम्पियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। गाजियाबाद जिलाधिकारी के अनुसार, उसने गुवाहाटी में हुए एक स्कूल गेम्स के कार्यक्रम में भाग लिया और राष्ट्रीय स्तर पर चौथी रैंक हासिल की थी।

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
अगला लेख