हथियार की पुलिस ने पीड़ित से नही कराई शिनाख्त, कोर्ट ने आरोपी को दी जमानत

अमित झा, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मंदिर मार्ग इलाके में 26 मई को हुई 14.5 लाख रुपये की लूट के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पीड़ित से हथियार की शिनाख्त न करवाने पर उसे कोर्ट ने जमानत दे दी।

delhi high court

मंदिर मार्ग इलाके में 26 मई को हुई 14.5 लाख रुपये की लूट के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें से दो पर लूट का आरोप लगा जबकि तीसरे को हथियार मुहैया कराने वाला बताया गया। लेकिन गिरफ्तारी का लगभग एक महीना बीतने पर भी पुलिस ने बरामद हथियार की शिनाख्त पीड़ित से नहीं करवाई। इस मामले में अदालत ने सुनवाई के बाद हथियार मुहैया कराने के आरोप में गिरफ्तार रवि राणा को जमानत दे दी है।

आरोपी के अधिवक्ता रवि दराल ने अदालत को बताया कि पुलिस ने इस मामले में रवि राणा को फंसाया है। वारदात के समय वह मौके पर मौजूद नहीं था। पुलिस रवि राणा से हथियार बरामद होने की बात कह रही है लेकिन अभी तक उस हथियार की  शिनाख्त पीड़ित से नहीं करवाई गई है। पुलिस ने रवि राणा के पास से 50 हजार रुपये की बरामदगी दिखाई है, लेकिन इस बात का कोई साक्ष्य नहीं है कि यह लूट की रकम है। दरअसल यह रुपये रवि राणा के हैं।

पुलिस की तरफ से अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि रविंद्र और सागर ने लूट को अंजाम दिया था। उन्हें रवि राणा ने देसी कट्टा और 6 कारतूस दिए थे। इसके बदले में उसे लूट के बाद 50 हजार रुपए दिए गए थे। इस मामले में अदालत ने कहा कि पुलिस एक माह में हथियार की शिनाख्त तक नहीं करवा सकी। वह शिकायतकर्ता से यह तक नहीं पता लगा सकी कि लूट में रिवॉल्वर इस्तेमाल हुआ या कट्टा। शिकायतकर्ता ने रिवॉल्वर दिखाने की बात कही थी जबकि पुलिस ने कट्टा बरामद किया है। ऐसे में यह साफ नहीं है कि लूट के दौरान रवि से बरामद हथियार का इस्तेमाल किया गया। इसे ध्यान में रखते हुए उसकी जमानत याचिका को अदालत ने कुछ शर्तों के साथ मंजूर कर लिया है।

Sneha Baluni

लेखक के बारे में

Sneha Baluni
पत्रकारिता का करीब एक दशक का अनुभव। दिल्ली यूनिवर्सिटी, भारतीय जनसंचार संस्थान और गुरु जम्बेश्वर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई। दिल्ली-एनसीआर से जुड़ी खबरों पर विशेष नजर। समय मिलने पर बैंडमिंटन खेलना, प्रकृति की सैर पसंद है। लाइव हिन्दुस्तान से पहले लाइव इंडिया, जनसत्ता, अमर उजाला में अलग-अलग भूमिकाओं में काम करने का मौका मिला। एनजीओ में भी काम का अनुभव। स्नेहा मूलरूप से उत्तराखंड के कोटद्वार जिले की रहने वाली हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsहथियार की पुलिस ने पीड़ित से नही कराई शिनाख्त, आरोपी को मिली जमानत