ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRहरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 3 लाख पन्ना प्रमुखों को जीत का मंत्र देंगे पीएम

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 3 लाख पन्ना प्रमुखों को जीत का मंत्र देंगे पीएम

हरियाणा को दूसरी बार प्रचंड बहुमत से जीतने में जुटी भाजपा रोहतक में मेगा शो करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ सितंबर को राज्य की 90 विधानसभाओं से आए करीब तीन लाख पन्ना प्रमुखों को न सिर्फ सीधे...

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 3 लाख पन्ना प्रमुखों को जीत का मंत्र देंगे पीएम
गुरुग्राम | अचलेंद्र कटियार Sat, 07 Sep 2019 03:05 PM
ऐप पर पढ़ें

हरियाणा को दूसरी बार प्रचंड बहुमत से जीतने में जुटी भाजपा रोहतक में मेगा शो करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ सितंबर को राज्य की 90 विधानसभाओं से आए करीब तीन लाख पन्ना प्रमुखों को न सिर्फ सीधे संबोधित करेंगे बल्कि उन्हें जीत का मंत्र भी देंगे। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले हो रही इस रैली को पार्टी ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरा जोर लगा रही है। 

प्रधानमंत्री हरियाणा में पिछले पांच साल में चौथी रैली को संबोधित करेंगे। पार्टी नेताओं का कहना है कि प्रदेश में करीब तीन लाख पन्ना प्रमुख हैं सभी प्रधानमंत्री को सुनने के लिए सम्मलेन में पहुंचेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। भाजपा नेता और गुरुग्राम के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चौहान ने ह्यहिन्दुस्तानह्ण को बताया कि राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अनिल जैन और संगठन मंत्री सुरेश भट्ट प्रदेश की सभी 90 विधानसभाओं में बैठक ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार प्रत्येक जिले की जिम्मेदारी बड़े नेताओं को सौंपी गई है। गुरुग्राम जिले की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह के पास है। वह भी बैठक विधायक उमेश अग्रवाल के साथ तैयारी बैठक ले चुके हैं। चौहान ने कहा इस कार्यक्रम में पार्टी अपनी सूक्ष्म सांगठनिक क्षमता को दिखाएगी और फिर प्रधानमंत्री के मंत्र के बल पर प्रचंड जीत हासिल करेगी। 

गुरुग्राम में 16,853 पन्ना प्रमुख : गुरुग्राम जिले की चार विधानसभाओं में पार्टी ने कुल 16,853 पन्ना प्रमुख बनाए हैं। जिले में कुल 1122 बूथ हैं। पार्टी ने वोटर लिस्ट के एक-एक पन्ने के हिसाब से प्रमुख बनाए हैं। प्रत्येक पन्ना प्रमुख के पास करीब 60 वोटरों की जिम्मेदारी है। ये सभी पन्ना प्रमुख रोहतक की रैली में जाएंगे। इस कार्यक्रम को पन्ना प्रमुख महासम्मेलन के साथ विजय संकल्प रैली कहा जा रहा है। 

दावेदार भी दिखाएंगे दम

गुरुग्राम की बात करें तो जिले की सभी सीटों पर भाजपा का कब्जा है। प्रधानमंत्री के रोहतक के कार्यक्रम में भाजपा से टिकट मांग रहे दावेदार भी अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगे। गुरुग्राम की चारों विधानसभाओं से करीब 50 दावेदार हैं। इनमें सबसे अधिक दावेदार गुरुग्राम विधानसभा सीट पर हैं। पार्टी ने पिछले चुनाव में गुरुग्राम विधानसभा सीट को प्रदेश में सबसे बड़े अंतर से जीता था। उमेश अग्रवाल एक लाख से अधिक मतों से जीते थे, इसके चलते तमाम भाजपा नेता इसे बेहद सुरक्षित सीट मानकर टिकट मांग रहे हैं। दावेदारों की संख्या में दूसरे स्थान पर सोहना विधानसभा है। यहां से भी करीब दर्जनभर नेता टिकट मांग रहे हैं। यहां से फिलहाल तेजपाल तंवर विधायक हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें