तिहाड़ में बनी थी दीपक 'बॉक्सर' को मेक्सिको भेजने की प्लानिंग; इस गैंगस्टर की साजिश, जान लें वजह
गैंगस्टर दीपक बॉक्सर (Gangster Deepak Boxer) को मेक्सिको भेजने की पूरी प्लानिंग तिहाड़ जेल में बनाई गई थी। गैंगस्टर दिनेश कराला (Gangster Dinesh Karala) ने इस साजिश को रचा था। पढ़ें यह रिपोर्ट...

हाल ही में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भगोड़े गैंगस्टर दीपक 'बॉक्सर' (Gangster Deepak Boxer) को मेक्सिको से गिरफ्तार करके दिल्ली लाया है। अब गैंगस्टर दीपक 'बॉक्सर' को लेकर नए नए खुलासे हो रहे हैं। इसी कड़ी में एक नया खुलासा सामने आया है। सूत्रों की मानें तो गैंगस्टर दीपक 'बॉक्सर' को मेक्सिको भेजने के लिए पूरी प्लानिंग तिहाड़ जेल में तैयार की गई थी। गैंगस्टर दिनेश कराला (Gangster Dinesh Karala) ने तिहाड़ में बैठे-बैठे दीपक बॉक्सर को मेक्सिको तक भेजने की साजिश रची थी। अब दिल्ली पुलिस गैंगस्टर दिनेश कराला पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है।
एनडीटीवी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस अब जेल में बंद गैंगस्टर दिनेश कराला से दीपक 'बॉक्सर' की मदद करने की साजिश को लेकर पूछताछ करेगी। मालूम हो कि हरियाणवी सिंगर हर्षिता दहिया की हत्या के आरोप में गैंगेस्टर दिनेश कराला 2017 से तिहाड़ की मंडोली जेल नंबर 15 में बंद है। दिनेश कराला कथित तौर पर जेल में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से मिला और दीपक 'बॉक्सर' (Gangster Deepak Boxer) को अमेरिका भागने में मदद करने के लिए कहा ताकि वह विदेश में बैठे गुर्गों के गिरोह में शामिल हो सके।
गैंगस्टर दीपक 'बॉक्सर' (Gangster Deepak Boxer) का फर्जी पासपोर्ट बनवाने के लिए गैंगस्टर दिनेश कराला ने कथित तौर पर 80 लाख रुपये का भुगतान किया। सूत्रों का कहना है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने तब अपने सहयोगी गोल्डी बराड़ से दीपक की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के निर्देश दिए। गोल्डी बराड़ (Goldy Brar) हाल ही में कनाडा से अमेरिका चला गया था, जहां वह 2017 से रह रहा था। गोल्डी बराड़ कथित तौर पर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Punjabi singer Sidhu Moose Wala) की हत्या का मास्टरमाइंड है।
दीपक ने बरेली में अपना फर्जी पासपोर्ट बनवाया और कोलकाता से उड़ान भरी। उसने मेक्सिको जाने के लिए कई रूट इस्तेमाल किए और तमाम उड़ानें बदलीं। हरियाणा के सोनीपत के गन्नौर के रहने वाले दीपक का मकसद अमेरिका में दाखिल होना था। उसे पकड़वाने में एफबीआई और मेक्सिको पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद की। हवाई अड्डे पर दीपक से एक पाकिस्तानी नागरिक अली मिला और उसको मेक्सिको शहर ले गया। गोल्डी बराड़ ने दीपक की मुलाकात अली से कराई थी। दीपक हत्या और जबरन वसूली के 10 मामलों में वॉन्टेड है।
लेखक के बारे में
Krishna Bihari Singhकृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।
रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।


