पिटबुल कुत्ते ने महिला पर किया जानलेवा हमला, डॉग के मालिक के खिलाफ केस दर्ज
महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग उसे बचाने दौड़े। लेकिन तबतक महिला को पिटबुल डॉग ने लहूलुहान कर दिया था। पिटबुल ने महिला से सिर में गंभीर घाव कर दिए।
इस खबर को सुनें
हरियाणा के गुरुग्राम में महिला को घायल करने के बाद पिटबुल कुत्ते के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि गुरुग्राम के सिविल लाइन इलाके में गुरुवार को ड्यूटी पर जा रही एक महिला पर पिटबुल डॉग ने हमला कर दिया था। महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग उसे बचाने दौड़े। लेकिन तबतक महिला को पिटबुल डॉग ने लहूलुहान कर दिया था। पिटबुल ने महिला से सिर में गंभीर घाव कर दिए। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ सुभाष बोकन ने कहा, 'सिविल लाइंस क्षेत्र में कुत्ते के एक महिला पर हमला करने और घायल करने के बाद पिटबुल कुत्ते के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आईपीसी की धारा 289, 338 के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला गंभीर रूप से घायल है, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।'
वहीं, घायल हुई महिला ने कहा, 'मैं सड़क पर थी जब मैं सुबह करीब 7 बजे काम पर जा रहा थी कि कुत्ते दौड़ते हुए आए। बारिश हो रही थी और मैं फिसल गई। कुत्ते ने फिर मुझ पर हमला किया।'