ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRपिंकी ने जाकिर को उधार दिए थे 11 लाख, वापस मांगने पर रेता गला; डेड बॉडी पर डाला तेजाब

पिंकी ने जाकिर को उधार दिए थे 11 लाख, वापस मांगने पर रेता गला; डेड बॉडी पर डाला तेजाब

ग्रेटर नोएडा स्थित नॉलेज पार्क में महिला का शव मिलने के मामले में आंबेडकर नगर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मो. जाकिर और महिला पिंकी भारतीय रेलवे में काम करते थे।

पिंकी ने जाकिर को उधार दिए थे 11 लाख, वापस मांगने पर रेता गला; डेड बॉडी पर डाला तेजाब
Sneha Baluniहिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 15 Sep 2023 06:07 AM
ऐप पर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा स्थित नॉलेज पार्क में महिला का शव मिलने के मामले में आंबेडकर नगर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मो. जाकिर और महिला पिंकी भारतीय रेलवे में काम करते थे और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर तैनात थे। कुछ समय पहले महिला ने सहकर्मी को 11 लाख रुपये अधार दिए थे, लेकिन जब उसने रुपये मांगे तो आरोपी ने हत्या कर दी।

पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि पिंकी परिवार सहित आंबेडकर नगर इलाके में रहती थी। उनकी बेटी ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि आठ सितंबर की सुबह उनका भाई मां को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर छोड़ने गया था, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। महिला टेक्निकल सुपरवाइजर के पद पर थी। नौ सितंबर की सुबह उनका शव ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में मिला। उनकी गला रेतकर हत्या की गई थी। जांच में पता चला कि महिला आठ सितंबर को दो से तीन बजे के आसपास कार्यालय से चली गई थी।

छुट्टी पर चला गया था आरोपी 

आठ सितंबर को महिला के जाने के बाद जाकिर भी कार्यालय से चला गया था। पता चला कि वह एक सप्ताह के लिए छुट्टी पर गया है। उसका मोबाइल भी बंद था। आखिरकार 12 सितंबर को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पहचान न हो इसलिए तेजाब डाला

आरोपी ने बताया कि शव की पहचान न हो इसलिए उसने महिला के चेहरे और शरीर पर तेजाब डाल दिया था। आरोपी तेजाब की बोतल अपने साथ लेकर गया था। पुलिस को जब महिला का शव मिला था तो उसकी पहचान करना मुश्किल था। बाद में आईडी कार्ड से उसकी पहचान हुई।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े