दिल्ली में कोरोना अलर्ट: एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर होगी यात्रियों की रैंडम टेस्टिंग

Deep Pandey हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते केस के बीच अब एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की कोविड 19 की रैंडम जांच होगी। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने सोमवार को एक बैठक में यह निर्णय...

दिल्ली में कोरोना अलर्ट: एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर होगी यात्रियों की रैंडम टेस्टिंग

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते केस के बीच अब एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की कोविड 19 की रैंडम जांच होगी। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने सोमवार को एक बैठक में यह निर्णय लिया है। सतर्कता और बढ़ाई जाएगी, जो लोग मास्क और समाजिक दूरी का पालन नहीं करेंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं राजधानी में होली समारोह पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। हालांकि, दिल्ली सरकार द्वारा एक गाइडलाइन जारी करने की संभावना है। 

आपको बता दें कि रविवार को 823 नए मामलों के बाद राजधानी में सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर 3618 हो गई है। रविवार को 613 मरीजों को छुट्टी दी गई जबकि चार मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। दिल्ली में कोरोना के ‌कुल मरीज 647984 हो गए हैं। इनमें से 6,33,410 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वहीं10956 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। दिल्ली में कोरोना से मृत्युदर 1.69  फीसदी हो गयी है।

विभाग के अनुसार दिल्ली में कोरोना के 3600 से अधिक सक्रिय मरीजों में से दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में 892 मरीज भर्ती हैं। वहीं कोविड केयर सेंटर में 10 और होम आइसोलेशन में 1893 मरीज भर्ती हैं। विभाग के अनुसार ‌वंदेभारत मिशन के तहत आए चार मरीज भी आइसोलेशन में हैं। 
  

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।