ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्ली में कुछ जगहों पर सुबह हुई हल्की बारिश, तापमान में आई गिरावट

दिल्ली में कुछ जगहों पर सुबह हुई हल्की बारिश, तापमान में आई गिरावट

राजधानी दिल्ली में कई जगहों पर शुक्रवार सुबह हल्की बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस बारे में बताया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने उत्तर...

दिल्ली में कुछ जगहों पर सुबह हुई हल्की बारिश, तापमान में आई गिरावट
नई दिल्ली। भाषाFri, 23 Apr 2021 01:10 PM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी दिल्ली में कई जगहों पर शुक्रवार सुबह हल्की बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस बारे में बताया।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने उत्तर दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, नई दिल्ली, मध्य दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली में छिटपुट जगहों और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डा समेत अन्य जगहों पर दिन में गरज के साथ कहीं हल्की और कहीं मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है।

अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह साढ़े आठ बजे तक हवा में नमी का स्तर 54 प्रतिशत दर्ज किया गया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें