ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRबुजुर्गों और बच्चों के लिए तैयार होंगे पार्क, जानें क्या है तैयारी

बुजुर्गों और बच्चों के लिए तैयार होंगे पार्क, जानें क्या है तैयारी

गाजियाबाद शहर के बड़े पार्क बुजुर्गों और बच्चों के लिए तैयार होंगे। पार्कों में लाईब्रेरी, बैठने के लिए कमरा, शौचायल बनवाए जाएंगे। बच्चों के खेलकूद की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। यह प्रस्ताव शुक्रवार...

बुजुर्गों और बच्चों के लिए तैयार होंगे पार्क, जानें क्या है तैयारी
हिन्दुस्तान टीम,गाजियाबादFri, 13 Dec 2019 05:54 PM
ऐप पर पढ़ें

गाजियाबाद शहर के बड़े पार्क बुजुर्गों और बच्चों के लिए तैयार होंगे। पार्कों में लाईब्रेरी, बैठने के लिए कमरा, शौचायल बनवाए जाएंगे। बच्चों के खेलकूद की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। यह प्रस्ताव शुक्रवार को नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में पास हो गया। बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पास हुए।
महापौर आशा शर्मा की अध्यक्षता में निगम सभागार में कार्यकारिणी की बैठक शुरू हुई। सबसे पहले पुनरीक्षित बजट पर चर्चा की गई। इसके बाद शहर के विकास कार्यों पर मंथन शुरू हुआ। भाजपा पार्षद राजीव शर्मा ने सबसे पहले पार्कों की खराब हालत पर विरोध जताया।

उन्होंने कहा कि शहर में नगर निगम के छोटे-बड़े 1200 पार्क हैं। अधिकतर की हालत खराब हैं। बुजुर्गों और बच्चों के लिए खास इंतजाम नहीं है। महापौर आशा शर्मा ने भी पार्कों की खराब हालत पर चिंता जताई। इस पर नगर आयुक्त दिनेश चंद्र ने कहा कि शहर के सभी बड़े पार्कों को बुजुर्ग और बच्चों के लिए तैयार कराया जाएगा। बुजुर्गों को ध्यान में रखते हुए पार्कों में एक बैठकनुमा कमरा तैयार कराया जाएगा। उसमें कई कुर्सियां या बैंच लगवाई जाएगी। अखबार और किताबें पढ़ने के लिए छोटी लाईब्रेरी का निर्माण कराया जाएगा। महिला और पुरुष शौचालय का अलग-अलग निर्माण होगा। पार्कों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। सुबह और शाम पार्कों में टहलने के लिए बुजुर्गों की खासी भीड़ रहती है। पार्कों में सुविधाएं नहीं मिलने के कारण बुजुर्गों को खासी परेशानी उठानी पड़ती है। इसी तरह बच्चों के खेलने का इंजाम कराया जाएगा।

25 ओपन जिम बनाई जाएगी

नगर निगम के पार्कों में 25 ओपन जिम बनाई जाएंगी। इनमें अलग से कुछ महिलाओं के लिए भी होंगी। महापौर ने नगर आयुक्त से कहा कि ओपन जिम बनाते समय सुरक्षा का ध्यान रखा जाए। कुछ पार्षद ओपन जिम खुलने के पक्ष में नहीं है। ऐसे में जिम खोलने का प्रस्ताव बनाने से पहले पार्षद से जरूर बात की जाए ताकि किसी प्रकार का विरोध न हो सके।

हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी

पार्षद अनिल स्वामी ने पार्कों में हाईमास्ट लाइटें लगवाने का प्रस्ताव रखा। इस पर विद्युत निगम एक्सईएन मनोज कुमार ने बताया कि 334 हाईमास्ट लाइट लगवा दी हैं। इसके बाद महापौ ने कहा हाईमास्ट लाइटें की संख्या बढ़ाई जाए।

निगम का संशोधित पुनरीक्षित बजट पास 

कार्यकारिणी बैठक में आय और व्यय बजट पर चर्चा की गई। लेखाधिकारी अरुण मिश्रा ने बजट पेश किया। अरुण मिश्रा ने सदन को बताया कि वर्ष 2018-19 में 438 करोड़ रुपये से ज्यादा की आय हुई, जबकि इस वर्ष नंवबर माह तक 278 करोड़ से ज्यादा आय हुई। वर्ष 2018-19 में 409 करोड़ रुपये विकास कार्यों पर खर्च हुए, जबकि नंवबर माह तक 312 करोड़ रुपये खर्च किए गए। अंतिम अवशेष 349 करोड़ से ज्यादा था। वर्ष 2019-20 में प्रस्तावित आय 719 करोड़ से ज्यादा रखी है। 951 करोड़ विकास कार्यों पर खर्च प्रस्तावित है।। नगर निगम के पास अवशेष बजट के रूप में 117 करोड़ रुपये रहेंगे। पार्षद अनिल स्वामी समेत कई पार्ष ने पुनरीक्षित बजट को घाटे का बताया। इसके बाद तय हुआ कि कार्यकारिणी में शामिल पार्षद और अधिकारियों की तीन दिन में बैठक होगी। इसमें बजट संशोधन किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें