ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRतिहाड़ जेल में कैदियों के बीच हुआ झगड़ा, एक कैदी की हत्या

तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच हुआ झगड़ा, एक कैदी की हत्या

दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच हुए विवाद में एक कैदी की जमकर पिटाई की गई और तेजधार नुकीले हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। घायल हालत में उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां...

तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच हुआ झगड़ा, एक कैदी की हत्या
नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाताSat, 15 May 2021 09:24 AM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच हुए विवाद में एक कैदी की जमकर पिटाई की गई और तेजधार नुकीले हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। घायल हालत में उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक कैदी का नाम श्रीकांत उर्फ अप्पू है। इस संबंध में हरी नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, श्रीकांत वर्ष 2015 से तिहाड़ जेल नंबर दो में बंद था। उसके खिलाफ हत्या का एक मामला चल रहा है। शुक्रवार को उसका जेल नंबर दो के कुछ कैदियों से विवाद हो गया, जिसे लेकर उन्होंने श्रीकांत को पीटना शुरू कर दिया। उसकी बेरहमी से पिटाई की गई और इसी बीच हमलावरों के एक साथी ने किसी नुकीली चीज से उस पर हमला कर दिया।

हंगामा होने पर जेल के अधीक्षक तथा सुरक्षा कर्मियों को मिली और श्रीकांत को तुरंत सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। इस संबंध में जेल प्रशासन का कहना है कि श्रीकांत के खिलाफ पहले भी अपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी हत्या संभवत रंजिश के चलते की गई है। इस मामले की पुलिस को जांच सौपी गई है।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें