ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR20 पिस्तौल के साथ एक लाख का इनामी गिरफ्तार

20 पिस्तौल के साथ एक लाख का इनामी गिरफ्तार

अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक शातिर बदमाश को स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी 26 वर्षीय सलमान के पास से 20 पिस्तौल और 100 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। दिल्ली पुलिस ने उसकी...

20 पिस्तौल के साथ एक लाख का इनामी गिरफ्तार
प्रमुख संवाददाता , नई दिल्लीSat, 11 Nov 2017 06:54 PM
ऐप पर पढ़ें

अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक शातिर बदमाश को स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी 26 वर्षीय सलमान के पास से 20 पिस्तौल और 100 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। दिल्ली पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। आरोपी दिल्ली-एनसीआर के बदमाशों को 15 से 20 हजार रुपये में हथियार मुहैया करवाता था। 
पुलिस उपायुक्त प्रमोद कुश्वाहा ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय बदमाशों को कई गिरोह हथियार मुहैया करवाते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए एसीपी गोविंद शर्मा की देखरेख में इंस्पेक्टर संजय और राजेश की टीम छानबीन कर रही थी। बीते कुछ समय में पुलिस ने ऐसे कई गिरोहों को पकड़ा और उनसे लगभग 650 पिस्तौल और 6500 से अधिक गोलियां जब्त की। 

मध्य प्रदेश में लाते थे हथियार
इन मामलों की छानबीन के दौरान पता चला कि बदमाश मध्य प्रदेश के धार, बुरहानपुर, खरगौन और बिहार के मुंगेर से हथियार लाकर बदमाशों को बेचते हैं। इस कड़ी में पुलिस ने कैलाश और माधव को गिरफ्तार कर 20 अवैध पिस्तौल बरामद की थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि वह अकसर दिल्ली-एनसीआर के बदमाशों को हथियार पहुंचाने आते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया दिल्ली-एनसीआर, आगरा, झांसी, जालौन, धौलपुर आदि जगहों पर सबसे अधिक हथियार सलमान बेचता है। 

 एक लाख रुपये इनाम घोषित था
इसके बाद पुलिस आयुक्त ने उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। बीते 9 नवम्बर को पुलिस ने गुप्त सूचना पर उसे झांसी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि पढ़ाई पूरी करने के बाद वह हथियार बेचने वाले गिरोह का हिस्सा बन गया था। धीरे-धीरे वह दिल्ली-एनसीआर में हथियार बेचने वाला सबसे बड़ा तस्कर बन गया। बीते तीन वर्षों से वह हथियार बेचने का अपना गिरोह चला रहा था। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें