ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRगालीबाज श्रीकांत के समर्थन में प्रदर्शन पर त्यागी समुदाय के लोगों पर ऐक्शन, 75 पर केस दर्ज

गालीबाज श्रीकांत के समर्थन में प्रदर्शन पर त्यागी समुदाय के लोगों पर ऐक्शन, 75 पर केस दर्ज

जिन लोगों पर केस दर्ज किया गया है उनमें से ज्यादातर त्यागी समुदाय से तालुल्क रखते हैं। जिन लोगों पर एफआईआऱ दर्ज की गई है उनमें 6 नामजद हैं। इनपर गौतमबुद्ध नगर में लागू धारा 144 के उल्लंघन का आरोप है।

गालीबाज श्रीकांत के समर्थन में प्रदर्शन पर त्यागी समुदाय के लोगों पर ऐक्शन, 75 पर केस दर्ज
Nishant Nandanलाइव हिन्दुस्तान,नोएडाThu, 29 Sep 2022 07:38 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

गालीबाज श्रीकांत त्यागी के समर्थन में प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ नोएडा पुलिस ने कड़ा ऐक्शन लिया है। इस मामले में पुलिस ने प्रदर्शन करने वाले 75 लोगों पर केस दर्ज किया है। यह सभी लोग नोएडा के ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी के बाहर जेल जा चुके श्रीकांत त्यागी के समर्थन में प्रदर्शन किया। जिन लोगों पर केस दर्ज किया गया है उनमें से ज्यादातर त्यागी समुदाय से तालुल्क रखते हैं। जिन लोगों पर एफआईआऱ दर्ज की गई है उनमें 6 नामजद हैं। इनपर गौतमबुद्ध नगर में लागू धारा 144 के उल्लंघन का आरोप है। 

जिनपर नामजद एफआईआर हुई है उनमें- मंगय राम त्यागी, ज्ञानेश्वर प्रधान, सुशांत त्यागी, आदेश त्यागी, रविंद्र राजपूत और शोभा त्यागी शामिल हैं। मंगय राम त्यागी ने इस प्रदर्शन का नेतृत्व किया था। बुधवार की रात यह एफआईआ फेज 2 पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। एफआईआर के मुताबिक, इन लोगों ने धारा 144 के उल्लंघन के अलावा आसपास के लोगों को आने-जाने में भी परेशानियां पैदा की और इस प्रदर्शन की वजह से लोग डरे-सहमे रहे।

बता दें कि मंगलवार को नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड समेत अन्य जगहों से आए त्यागी समुदाय के लोग नोएडा के ग्रैंड ओमैक्स सोयासटी के बाहर सर्विस लेन के पास जमा हो गये थे। यह लोग बुधवार की शाम तक प्रदर्शन खत्म होने तक वहां जुटे रहे। गाजियाबाद से आए धर्मेंद्र त्यागी ने पीटीआई से बातचीत में कहा, 'हम यहां अपने समाज के समर्थन के लिए जुटे हैं। हमारी सिर्फ इतनी मांग है कि कानून सभी पर एक समान लागू होनी चाहिए। यहां कई लोगों ने सोसायटी के कॉमन एरिया के अतिक्रमण कर लिया है लेकिन बुलडोजर सिर्फ त्यागी की प्रॉपर्टी पर चलाया गया।

बता दें कि बीते 5 अगस्त को इस सोसायटी में एक महिला से बदसलूकी किये जाने का वीडियो सामने आया था। सोसायटी में रहने वाली एक महिला ने श्रीकांत त्यागी पर आरोप लगाया था कि उसने उनके साथ बदसलूकी की थी। श्रीकांत त्यागी खुद को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नेता बताता था। हालांकि, भाजपा ने साफ किया था कि पार्टी का श्रीकांत से कोई लेना-देना नहीं है। इसके बाद पुलिस ने श्रीकांत त्यागी पर कार्रवाई की थी। पुलिस की सख्ती बढ़ने के बाद श्रीकांत त्यागी फरार हो गया था। हालांकि, बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें