ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRनोएडा: कोरोना मरीज बढ़े लेकिन संक्रमण दर घटी, लगातार पांचवें दिन मिले 100 से ज्यादा केस; 605 मरीजों का चल रहा इलाज

नोएडा: कोरोना मरीज बढ़े लेकिन संक्रमण दर घटी, लगातार पांचवें दिन मिले 100 से ज्यादा केस; 605 मरीजों का चल रहा इलाज

नोएडा में पिछले एक हफ्ते में कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। हालांकि राहत की बात यह है कि संक्रमण दर में गिरावट आ रही है। वहीं शनिवार को 100 से ज्यादा कोरोना मरीज मिले हैं।

नोएडा: कोरोना मरीज बढ़े लेकिन संक्रमण दर घटी, लगातार पांचवें दिन मिले 100 से ज्यादा केस; 605 मरीजों का चल रहा इलाज
वरिष्ठ संवाददाता,नोएडाSun, 24 Apr 2022 08:21 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

नोएडा में पिछले एक हफ्ते में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई है लेकिन इस दौरान संक्रमण दर में गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को पांचवें दिन लगातार 100 से ज्यादा मरीज मिले। कोरोना संक्रमण दर 18 और 19 अप्रैल को सबसे ज्यादा थी। दोनों दिन करीब 15 प्रतिशत संक्रमण दर दर्ज की गई। इन दिनों में कोरोना संदिग्धों की जांच भी 500 से कम हुई। इसके बाद से संक्रमण दर में कमी आनी शुरू हुई। 

कोरोना संदिग्ध मरीजों की जांच बढ़ाई गई। मरीजों की संख्या में भी वृद्धि हुई, लेकिन संक्रमण दर कम हुई। शुक्रवार को डेढ़ हजार से ज्यादा संदिग्ध मरीजों की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को 126 मरीजों की पुष्टि की। जो अप्रैल के महीने में एक दिन में सबसे ज्यादा नए कोरोना संक्रमित मरीज हैं। जिले में अब भी 605 कोरोना संदिग्ध मरीजों का इलाज चल रहा है। जिसमें से पांच मरीज भर्ती हैं। हालांकि इनकी हालत स्थिर हैं। कोई भी मरीज गंभीर नहीं है। होम आइसोलेशन से 89 सक्रिय मरीज स्वस्थ हुए। 

ज्यादातर मरीज होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे हैं। यूपी में एक दिन में सबसे ज्यादा मरीज और सक्रिय मरीज के लिहाज से नोएडा-ग्रेटर नोएडा नंबर एक पर हैं। आने वाले दिनों में मरीजों की संख्या और भी बढ़ने की आशंका जताई गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि संदिग्ध मरीजों की जांच बढ़ा दी गई है। सभी पर निगरानी भी रखी जा रही है। कंट्रोल रूम के माध्यम से मरीजों की स्थिति का जायजा प्रतिदिन लिया जा रहा है। किसी की भी हालत गंभीर नहीं है। जरूरत पड़ने पर भविष्य में भी जांच बढ़ाई जाएगी।

कोरोना संक्रमण दर

अप्रैल    मरीज      संक्रमण दर
23        ----            6.43
22        ----            6.26
21        ----            5.18
20        ----            7.22,
19        ----            15.26,
18        ----            15.23

चार हजार का टीकाकरण हुआ

कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को 4023 लोगों का टीकाकरण किया गया। 12-14 आयुवर्ग के 758 को पहली खुराक और 1067 को दूसरी खुराक दी गई। 15-17 आयुवर्ग में 126 को पहली और 209 को दूसरी खुराक लगाई। इनके अलावा अन्य आयुवर्ग में भी पहली, दूसरी और एहतियाती खुराक दी गई। जिले के 60 से ज्यादा स्कूलों को भी टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। जहां 12-14 और 15-17 आयुवर्ग के टीकाकरण की सुविधा दी गई है। ताकि जल्द से जल्द बच्चों को प्रतिरक्षित किया जा सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें