Noida Crime: दोस्ती से मना करने पर युवती को चौथी मंजिल से धकेला, शव लेकर भागा सिरफिरा आशिक

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

बताया जा रहा है कि शीतल ने गौरव के खिलाफ 29 सितंबर को भी सेक्टर-49 थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस आधार पर पुलिस ने गौरव को जेल भी भेजा था। जेल से वापस आने के बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया है।

Noida Crime: दोस्ती से मना करने पर युवती को चौथी मंजिल से धकेला, शव लेकर भागा सिरफिरा आशिक

Noida Crime: नोएडा में एक सिरफिरे आशिक ने मंगलवार को हैवानियत की सभी हदें पार कर दीं। दोस्ती से इनकार करने पर युवक ने होशियारपुर बाजार की एक इमारत की चौथी मंजिल से धक्का देकर युवती की जान ले ली। फिर वह उसका शव लेकर भाग गया। आरोपी को मेरठ से शव के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के होशियारपुर गांव की 22 वर्षीय युवती शीतल होशियारपुर स्थित शर्मा मार्केट में एक इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करती थी। आरोप है कि गौरव नाम के युवक से उसकी तकरार हुई। इसके बाद गौरव ने युवती को धक्का दे दिया। बाद में वह नीचे आया और खुद को युवती का भाई बताते हुए उसे अस्पताल ले जाने की बात कहते हुए वहां से निकल गया।

मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि युवती का गौरव नाम का कोई भाई नहीं है। इसके बाद परिजनों की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुटी और गौरव के नंबर को सर्विलांस पर लगाया। फिर मेरठ में कंकरखेड़ा के पास एंबुलेंस में शीतल के शव के साथ उसे पकड़ लिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बिजनौर में शव को जलाने की योजना बनाई थी। युवती ने आरोपी के खिलाफ 29 सितंबर को भी सेक्टर-49 थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने युवती से शादी की थी।

जेल से लौटने के बाद वारदात को अंजाम दिया

शीतल ने गौरव के खिलाफ 29 सितंबर को भी सेक्टर-49 थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस आधार पर पुलिस ने गौरव को जेल भी भेजा था। जेल से वापस आने के बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया है।

सख्त कार्रवाई होगी

एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।