Hindi Newsएनसीआर Newsnoida bhool bhulaiya manjulika seen in metro nmrc director ritu maheshwari add shoot for boat company
नोएडा मेट्रो में 'भूल भुलैया' वाली 'मंजुलिका', NMRC की MD ने बताया; विज्ञापन शूट

नोएडा मेट्रो में 'भूल भुलैया' वाली 'मंजुलिका', NMRC की MD ने बताया; विज्ञापन शूट

संक्षेप:

उन्होंने बताया, 'यह एक शूटिंग का हिस्सा है। 22 दिसंबर, 2022 को  एनएमआरसी की अनुमति के बाद एक्वा लाइन मेट्रो में शूटिंग हुई थी।' उन्होंने बताया कि एनएमआरसी ने फिल्म शूटिंग नीति को मंजूरी दे दी है।

Jan 25, 2023 08:08 am ISTNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा मेट्रो में फिल्म 'भूल भुलैया' की एक कैरेक्टर 'मंजुलिका' की गेट अप में नजर आई लड़की को लेकर नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की तरफ से जानकारी दी गई है। एनएमआरसी ने साफ किया है कि यह वीडियो एक विज्ञापन शूट का एक हिस्सा है।  इस संबंध में एनएमआरसी की प्रबंध निदेशक ऋतु महेश्वरी का कहना है कि 'यह एक शूटिंग का हिस्सा है। 22 दिसंबर, 2022 को  एनएमआरसी की अनुमति के बाद एक्वा लाइन मेट्रो में शूटिंग हुई थी।' माहेश्वरी ने बताया कि एनएमआरसी कॉरिडोर पर बोट एयर डॉप्स के लिए मैसर्स क्रिएटिव प्रोडक्शन द्वारा विज्ञापन फिल्म की शूटिंग की गई थी। ऋतु महेश्वरी ने ट्वीट कर इस संबंध में विशेष जानकारी दी है।

उन्होंने यह भी बताया है कि यह वीडियो क्लिप मोर्फ्ड और एडिटेड भी है। बता दें कि नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की एक्वा लाइन पर रविवार को फिल्म 'भूल भुलैया' की मंजुलिका और टीवी सीरिज 'मनी हाइस्ट' के लुटेरे की गेटअप में यात्री ने सफर किया था। दोनों के मेट्रो कोच में यात्रा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस संबंध में एनएमआरसी की प्रबंध निदेशक ऋतु महेश्वरी का कहना है कि व्यावसायिक विज्ञापन के तहत फिल्म 'भूल भुलैया' की मंजुलिका और टीवी सीरिज 'मनी हाइस्ट' के लुटेरे ने  मेट्रो में सफर किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने बताया, 'यह एक शूटिंग का हिस्सा है। 22 दिसंबर, 2022 को  एनएमआरसी की अनुमति के बाद एक्वा लाइन मेट्रो में शूटिंग हुई थी।' उन्होंने बताया कि एनएमआरसी ने फिल्म शूटिंग नीति को मंजूरी दे दी है। जहां पर गैर- किराया बॉक्स राजस्व अर्जित करने के लिए किराए के आधार पर रोलिंग स्टॉक सहित अपने बुनियादी ढांचे को प्रदान किया जा रहा है।

माहेश्वरी ने बताया कि एनएमआरसी कॉरिडोर पर बोट एयर डॉप्स के लिए मैसर्स क्रिएटिव प्रोडक्शन द्वारा विज्ञापन फिल्म की शूटिंग की गई थी। मालूम हो कि पिछले दो दिनों से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें मंजुलिका के भेष में एक महिला मेट्रो कोच में आ रही है, तथा लोगों को डरा रही है। वहीं एक व्यक्ति डरावने वेशभूषा में कोच में प्रवेश कर रहा है।
 

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।