ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRनोएडा में इन 10 जगहों पर मिलेंगे भरे ऑक्सीजन सिलेंडर, बस 200 रुपये होगा दाम

नोएडा में इन 10 जगहों पर मिलेंगे भरे ऑक्सीजन सिलेंडर, बस 200 रुपये होगा दाम

गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर और गांवों में होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों को अब ऑक्सीजन के सिलेंडरों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। नोएडा प्राधिकरण ने ऑक्सीजन सिलेंडर बैंक की स्थापना की है।...

नोएडा में इन 10 जगहों पर मिलेंगे भरे ऑक्सीजन सिलेंडर, बस 200 रुपये होगा दाम
नोएडा | वरिष्ठ संवाददाता Tue, 11 May 2021 02:12 PM
ऐप पर पढ़ें

गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर और गांवों में होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों को अब ऑक्सीजन के सिलेंडरों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। नोएडा प्राधिकरण ने ऑक्सीजन सिलेंडर बैंक की स्थापना की है। प्राधिकरण पांच लीटर क्षमता के सिलेंडर भरवाकर लोगों को देगा। इसके लिए शहर में 10 केंद्र बनाए गए हैं। यह सुविधा मंगलवार से शुरू हो जाएगी।

नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक पी.के. कौशिक ने बताया कि अडाणी ग्रुप की ओर से दिए गए पांच लीटर क्षमता के 100 सिलेंडर का उपयोग किया जाएगा। पूरा शहर 10 सर्किल क्षेत्र में बंटा हुआ है। ऐसे में हर वर्क सर्किल के जरिए जरूरतमंद लोगों को 10-10 सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। लोगों को मंगलवार से चिन्हित केंद्र से सिलेंडर मिलने शुरू हो जाएंगे।

लूट पर ऐसे लगेगी लगाम, नोएडा के हर अस्पताल में डिस्प्ले होंगे एंबुलेंस के दाम

जरूरतमंद लोग न्यूनतम सिक्योरिटी मनी 2500 व रिफिलिंग शुल्क 200 रुपये जमा कर सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। खाली सिलेंडर वापस करने पर सिक्योरिटी मनी वापस कर दी जाएगी। 

इन सामुदायिक केंद्रो पर मिलेंगे सिलेंडर 

 

झुंडपुरा : राहुल - 8076645695
मोरना : शेखर चौहान 7042978910
होशियारपुर : सुभाष चंद्र - 9818156025
सेक्टर 62 : सौरभ- 9999997419
पर्थला खंजरपुर : हीरा लाल- 9818874481
ककराला ख्वासपुर : एस.बी. मौर्य - 9582798364
शाहदरा : धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा - 9205691592
सेक्टर 135 : भगवत भाटी - 9971732652
झट्टा : स्वदेश रंजन - 9205691412 
सेक्टर 34 : स्टोर नियम मानस अस्पताल - हिमांक कटारिया- 9990111467 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें