ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRयमुना एक्सप्रेस-वे पर बिना सीट बेल्ट और हेलमेट चलने वालों की 'नो एंट्री'

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बिना सीट बेल्ट और हेलमेट चलने वालों की 'नो एंट्री'

गौतमबुद्धनगर को आगरा से जोड़ने वाले यमुना एक्सप्रेस-वे पर अब दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट और चार पहिया वाहन चालक बिना सीट बेल्ट के एंट्री नहीं ले सकेंगे। इस संबंध में यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण के...

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बिना सीट बेल्ट और हेलमेट चलने वालों की 'नो एंट्री'
ग्रेटर नोएडा। संवाददाताTue, 16 Jul 2019 03:37 PM
ऐप पर पढ़ें

गौतमबुद्धनगर को आगरा से जोड़ने वाले यमुना एक्सप्रेस-वे पर अब दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट और चार पहिया वाहन चालक बिना सीट बेल्ट के एंट्री नहीं ले सकेंगे। इस संबंध में यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण के अधिकारियों ने आगरा के अधिकारियों को पत्र लिखा है। दोनों ही जिलों के एंट्री प्वाइंट पर अधिकारियों की टीम वाहनों की चेकिंग करेगी और आदेशों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ एक्शन लेगी।

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुण वीर सिंह ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर हो रहे हादसों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस निर्णय से वाहन चालकों की सुरक्षा होगी। उन्होंने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर काफी संख्या में दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों का आवागमन रहता है। इसलिए अब निर्णय लिया गया है कि गौतमबुद्धनगर से एक्सप्रेस-वे पर एंट्री लेने वाले दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट लगानी अनिवार्य होगी। 

उन्होंने बताया कि इस निर्णय के संबंध में आगरा के अधिकारियों को भी पत्र लिखकर अवगत कराया गया है। साथ ही अनुरोध किया गया है कि अधिकारी आगरा से यमुना एक्सप्रेस-वे पर एंट्री लेने वाले वाहन चालकों की जांच करें।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें