ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRमिड-डे मील खाने के बाद 8 बच्चों सहित नौ लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

मिड-डे मील खाने के बाद 8 बच्चों सहित नौ लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

राजधानी उत्तम नगर में एक आंगनवाड़ी केंद्र में मिड-डे मील खा कर उल्टी और बेहोश होने की शिकायत के बाद आठ बच्चों और एक कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय...

मिड-डे मील खाने के बाद 8 बच्चों सहित नौ लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली | एजेंसीTue, 24 Jul 2018 06:27 PM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी उत्तम नगर में एक आंगनवाड़ी केंद्र में मिड-डे मील खा कर उल्टी और बेहोश होने की शिकायत के बाद आठ बच्चों और एक कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में उनका इलाज कराया जा रहा है। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चों और गर्भवती महिलाओं को चावल और चने की सब्जी दी गई थी। उत्तम नगर के दीपक विहार स्थित एक समूह ने खाने की आपूर्ति की थी।

उन्होंने बताया कि द्वारका के उत्तम नगर में हस्तसाल विहार की निवासी अनिता (47) पिछले 11 साल से आंगनवाड़ी केंद्र चला रही हैं। इस केंद्र में 46 बच्चों और 13 गर्भवती महिलाओं के नाम दर्ज हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें