फ्री में चिकन न देने पर तोड़ दी टांग, सिंघु बॉर्डर से गिरफ्तार हुआ निहंग नवीन कुमार

नई दिल्ली। एएनआई,
Follow us on Google News
share

सिंघु बॉर्डर पर किसानों के मंच के पास निहंग सिखों द्वारा एक युवक की नृशंस हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि आज मुफ्त चिकन न देने पर एक मजदूर से मारपीट और टांग तोड़ने का मामला सामने आया...

farmers protest

सिंघु बॉर्डर पर किसानों के मंच के पास निहंग सिखों द्वारा एक युवक की नृशंस हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि आज मुफ्त चिकन न देने पर एक मजदूर से मारपीट और टांग तोड़ने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार को सोनीपत में सिंघु बॉर्डर पर एक पोल्ट्री फार्म कर्मचारी के साथ मारपीट करने और उसके पैर को फ्रैक्चर करने के आरोप में एक निहंग सिख को गिरफ्तार किया है, जिसने उसे मुफ्त में चिकन देने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान नवीन कुमार के रूप में हुई है और हमने शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  

— ANI (@ANI) October 22, 2021

पुलिस के अनुसार, पीड़ित की पहचान मनोज पासवान के रूप में हुई है, जो सिंघु बॉर्डर पर स्थित एक पोल्ट्री फार्म में काम करता है। आरोप है कि गुरुवार को जब वह धरनास्थल से गुजर रहा था तो आरोपी ने उसे रोका और मुफ्त में चिकन देने की मांग की। मनोज के मना करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और मनोज की टांग तोड़ दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

बता दें कि सिंघु बॉर्डर पर शुक्रवार को पंजाब के तरनतारन जिले के निवासी लखबीर सिंह (36) की हत्या कर दी गई। उसका शव धरना-प्रदर्शन स्थल से कुछ दूरी पर बैरिकेड से लटका मिला था। मृतक का एक हाथ कटा हुआ था। मृतक का संबंध निहंग समूह से बताया जाता है। हत्या की वजह एक धर्म ग्रंथ की बेअदबी को लेकर हुआ विवाद माना जा रहा है। इस मामले में कई गिरफ्तारियां हुई हैं और आगे की जांच जारी है।

 

गौरतलब है कि पिछले साल सितंबर में केंद्र द्वारा बनाए गए तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर हजारों की संख्या में किसान दिल्ली सीमा के तीन बिंदुओ- टिकरी, सिंघू और गाजीपुर- पर गत 10 महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं। इन किसानों में अधिकतर पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हैं। 

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma

प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। करीब डेढ़ दशक से हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया का अनुभव भी हासिल कर चुके हैं। एक दशक से भी अधिक लंबा समय वह डिजिटल मीडिया में बिता चुके हैं।


प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी। इसके बाद वह थोड़े समय नेशनल दुनिया अखबार में भी रहे। वहां से निकलकर उन्होंने मार्च 2014 में न्यूज 18 के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। वर्ष 2018 में वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े।


वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। इन्हें डिजिटल रीडर्स की पसंद और बदलते ट्रेंड्स को समझकर गहराई और सटीकता के साथ खबरें लिखने का अच्छा खासा अनुभव है। वह सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रखते हैं। उन्हें राजनीतिक विषयों पर खबरें लिखने और पढ़ने का शौक है।


प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsफ्री में चिकन न देने पर तोड़ दी टांग, सिंघु बॉर्डर से निहंग गिरफ्तार