दिल्ली में क्यों लगा नाइट कर्फ्यू? स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताई असल वजह

नई दिल्ली। लाइव हिन्दुस्तान टीम,
Follow us on Google News
share

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि राजधानी में नाइट कर्फ्यू इसलिए लगाया गया क्योंकि ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि जब कोरोना के मामले तेज गति से बढ़ रहे हैं ऐसे...

night curfew imposed in delhi as people were organising parties  gatherings  jain

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि राजधानी में नाइट कर्फ्यू इसलिए लगाया गया क्योंकि ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि जब कोरोना के मामले तेज गति से बढ़ रहे हैं ऐसे में शहर के विभिन्न हिस्सों में पार्टियों और समारोहों का आयोजन किया जा रहा है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए जैन ने यह भी आशंका जताई कि अगर संक्रमण दर में वृद्धि हुई और लोगों द्वारा कोविड दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया गया, तो नए मामले पिछले साल नवंबर में सामने आए कोरोना के मामलों के रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि अभी इस पर अटकलें लगाना जल्दबाजी होगी और सरकार का प्रयास है कि संक्रमण को यथासंभव प्रभावी तरीके से नियंत्रित किया जाए।

महामारी की स्थिति पर जैन की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब एक दिन पहले दिल्ली सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजधानी में रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा दिया है, जो 30 अप्रैल तक जारी रहेगा।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राजधानी में मंगलवार को कोरोना के 5,100 नए मामले सामने आए, जबकि 17 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 11,113 हो गई। सोमवार को एक लाख से अधिक जांच की गई और मंगलवार को संक्रमण दर 4.93 प्रतिशत रही।

नाइट कर्फ्यू कठोर कदम नहीं

जैन ने कहा कि हमने शहर में नाइट कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया, क्योंकि शहर के विभिन्न हिस्सों में पार्टियों और सभाओं के आयोजन के बारे में खबरें आ रही थीं। अभी की स्थिति को देखते हुए एक व्यक्ति एक सभा में सभी में संक्रमण फैला सकता है, इसलिए हमने यह कदम उठाया। उन्होंने कहा कि यह कठोर कदम नहीं है और कई श्रेणियों में छूट दी गई हैं, शहर में रेस्तरां आम तौर पर रात 11 बजे तक चलते हैं, इसलिए जनता की सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें केवल एक घंटा पहले बंद करना होगा।

मामलों पर अंकुश लगाने में नाइट कर्फ्यू की प्रभावकारिता के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इंतजार करते हैं और आगे देखते हैं। लोगों द्वारा ई-पास हासिल करने संबंधी समस्याओं के मुद्दों पर मंत्री ने कहा कि यह एक शुरुआती समस्या है और इसे जल्द ही दूर कर दिया जाएगा।

स्थिति पर सरकार की पैनी नजर

राजधानी में कोविड-19 मामलों में भारी वृद्धि के बीच जैन ने मंगलवार को कहा था कि दिल्ली सरकार महामारी की स्थिति को लेकर सतर्क है और इस पर पैनी नजर बनाए हुए है। उन्होंने अपनी इस मांग को फिर से दोहराया कि टीकाकरण सभी वयस्कों के लिए शुरू होना चाहिए। 29 अप्रैल को दिल्ली में होने वाले आईपीएल मैच के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा ति मामले को संज्ञान में लिया गया है। शहर में बढ़ते मामलों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में विभिन्न अस्पतालों में लगभग 2,000 बेड्स को बढ़ाया गया है और अगले कुछ दिनों में 2000-2500 और बेड्स की व्यवस्था की जाएगी। 

ये भी पढ़ें : नाइट कर्फ्यू के कारण दिल्ली में नहीं होगा IPL मैच? जैन ने कही ये बात

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma

प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। करीब डेढ़ दशक से हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया का अनुभव भी हासिल कर चुके हैं। एक दशक से भी अधिक लंबा समय वह डिजिटल मीडिया में बिता चुके हैं।


प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी। इसके बाद वह थोड़े समय नेशनल दुनिया अखबार में भी रहे। वहां से निकलकर उन्होंने मार्च 2014 में न्यूज 18 के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। वर्ष 2018 में वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े।


वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। इन्हें डिजिटल रीडर्स की पसंद और बदलते ट्रेंड्स को समझकर गहराई और सटीकता के साथ खबरें लिखने का अच्छा खासा अनुभव है। वह सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रखते हैं। उन्हें राजनीतिक विषयों पर खबरें लिखने और पढ़ने का शौक है।


प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली में क्यों लगाया गया नाइट कर्फ्यू? सत्येंद्र जैन ने बताई असल वजह