ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRग्रेटर नोएडा : 8वीं क्लास के छात्र से कुकर्म करने वाला नाइजीरियन गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा : 8वीं क्लास के छात्र से कुकर्म करने वाला नाइजीरियन गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा स्थित जीडी गोयनका स्कूल में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के छात्र का यौन उत्पीड़न करने वाले नाइजीरियाई युवक को थाना कासना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस उपाधीक्षक...

ग्रेटर नोएडा : 8वीं क्लास के छात्र से कुकर्म करने वाला नाइजीरियन गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। एजेंसी Fri, 11 Jan 2019 06:01 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा स्थित जीडी गोयनका स्कूल में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के छात्र का यौन उत्पीड़न करने वाले नाइजीरियाई युवक को थाना कासना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस उपाधीक्षक (ग्रेटर नोएडा) निशांक शर्मा ने बताया कि दो माह पूर्व थाना कासना क्षेत्र स्थित जीडी गोयनका स्कूल में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के छात्र के साथ यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया था। इस मामले की जांच कर रही कासना पुलिस ने शुक्रवार को एक सूचना के आधार पर नाइजीरियाई मूल के युवक सैमुअल मॉरीसन को गिरफ्तार कर लिया।

'गुरुग्राम जेल में हरियाणा पुलिस कराती है मोबाइल और ड्रग्स की तस्करी'

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को आज अदालत में पेश किया गया। उसकी गिरफ्तारी की सूचना नाइजीरिया को दी जा रही है।

ट्रक पलटने से युवक की मौत

ग्रेटर नोएडा के थाना जारचा क्षेत्र के प्यावली जैतवारपुर गांव के पास शुक्रवार सुबह पाइप से भरा एक ट्रक पलट गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जारचा के थानाध्यक्ष प्रभात दीक्षित ने बताया कि जैतवार पुर गांव के पास नहर के समीप सीमेंट का पाइप डालने का काम चल रहा था। वहां पर सीमेंट का पाइप भरकर ट्रक आया। उन्होंने बताया कि पाइप उतारते समय ट्रक पलट गया। इस घटना में बृजेश कुमार (33) की ट्रक के नीचे दबकर मौत हो गई। वह अलीगढ़ के बरखेड़ा गांव का रहने वाला था। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नोटबंदी के दौरान 60 लाख की धोखाधड़ी में मशहूर हरियाणवी गायिका गिरफ्तार 

प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर दो हजार लोगों से 3 करोड़ ठगे

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें