ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्ली की तीनों नगर निगमों में नए महापौर और उप महापौर निर्विरोध निर्वाचित

दिल्ली की तीनों नगर निगमों में नए महापौर और उप महापौर निर्विरोध निर्वाचित

दिल्ली की तीनों नगर निगम के लिए महापौर, उप-महापौर और स्थायी समिति सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। उत्तरी दिल्ली नगर निगम में महापौर राजा इकबाल सिंह और पूर्वी दिल्ली नगर निगम में महापौर का पद श्याम...

दिल्ली की तीनों नगर निगमों में नए महापौर और उप महापौर निर्विरोध निर्वाचित
नई दिल्ली दिनेश वत्सWed, 16 Jun 2021 06:25 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली की तीनों नगर निगम के लिए महापौर, उप-महापौर और स्थायी समिति सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। उत्तरी दिल्ली नगर निगम में महापौर राजा इकबाल सिंह और पूर्वी दिल्ली नगर निगम में महापौर का पद श्याम सुंदर अग्रवाल ने संभाला तो वहीं दक्षिण दिल्ली निगम के महापौर मुकेश सूर्यान चुने गए। उत्तरी दिल्ली और दक्षिण दिल्ली के चुनाव सिविक सेंटर में और पूर्वी निगम के चुनाव पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र स्थित निगम मुख्यालय में सम्पन्न हुए। 

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर पद के चुनाव के लिए पक्ष तथा विपक्ष के पार्षद सुबह 11 बजे सिविक सेंटर के अरुणा आसिफ अली सभागार में पहुंचे। नये महापौर की चुनाव प्रकिया शुरू होने से पहले उत्तरी निगम में कोरोना योद्धाओं की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। उसके बाद निगम सचिव ने चुनाव प्रकिया की घोषणा की। महापौर, उप-महापौर और स्थायी समिति सदस्य के पदों पर निर्विरोध चुना गया।

महापौर पद के लिए राजा इकबाल सिंह के नाम की घोषणा कर सभी औपचारिकताएं पूरी की गई और उप-महापौर के लिए अर्चना को चुना गया। उनके पदभार ग्रहण किया तो उसके बाद पार्षद बधाई देने डायस पर पहुंच गए और  पुष्पगुच्छ भेंट करने की रस्म पूरी की। महापौर और उप-महापौर चुनाव के बाद स्थायी समिति के तीन सदस्यों के रूप में जोगी राम जैन (भाजपा) विजय भगत (बीजेपी) तथा राजीव यादव (आप) को निर्वाचित किया गया।

पूर्वी दिल्ली नगर निगम
पूर्वी दिल्ली नगर निगम में दोपहर 12 बजे महापौर के लिए निर्विरोध चुनाव हुआ। यहां भी सत्ता और विपक्ष के पार्षद समय पूर्व ही पहुंचने शुरू हो गए थे। यहां निगम सचिव ने श्याम सुंदर अग्रवाल का नाम महापौर पद के लिए घोषित किया जबकि उप-महापौर के लिए किरन वैद्य को चुना गया। स्थायी समिति के लिए वीर सिंह पंवार, हिमांशी पांडेय तथा आप पार्टी की मोहिनी को निर्विरोध निर्वाचित हुए। दक्षिण दिल्ली नगर निगम में महापौर पद के लिए मुकेश सूर्यान और उप-महापौर के लिए पवन शर्मा को निर्विरोध चुना गया जबकि स्थायी समिति सदस्य के लिए इंद्रजीत सहरावत, पूनम भाटी तथा कांग्रेस से सुरेश कुमार को चुना गया।  कांग्रेस के सुरेश कुमार और आप पार्टी के प्रवीन के बीच वोटिंग हुई थी, लेकिन दोनों को बराबर मत मिले और बाद में पर्ची से ड्रा निकाला गया जिसमें सुरेश कुमार स्थायी समिति सदस्य के लिए चुने गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें