ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRनई दिल्ली रेलवे स्टेशन का होने जा रहा कायाकल्प, रेल मंत्री ने बताया- ये है नया प्लान

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का होने जा रहा कायाकल्प, रेल मंत्री ने बताया- ये है नया प्लान

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को बसों, ऑटो और मेट्रो रेल सेवाओं के साथ जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन को अन्य यात्रा के साधनों के साथ एकीकृत किया जाएगा।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का होने जा रहा कायाकल्प, रेल मंत्री ने बताया- ये है नया प्लान
Devesh Mishraलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीWed, 28 Sep 2022 04:30 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

केंद्र सरकार ने नई दिल्ली, छत्रपति शिवाजी और अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए अनुमोदन राशि स्वीकृति दी है। केंद्रीय कैबिनेट ने इसके लिए कुल 10,000 करोड़ रुपए के राशि को स्वीकृति दी है। भारत के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि देश में कुल अभी 199 रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि 10,000 करोड़ रुपए से नई दिल्ली, छत्रपति शिवाजी और अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण का कार्य किया जाएगा।

तीनों स्टेशनों को बनाया जाएगा हाईटेक
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस में नई दिल्ली, छत्रपति शिवाजी और अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण की रूपरेखा पेश की। उन्होंने तीनों रेलवे स्टेशनों को हाईटेक बनाने की बात कही। आइए जानते हैं कि तीनों रेलवे स्टेशनों को किस तरह किया जाएगा हाईटेक।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
अश्विनी वैष्णव ने बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को बसों, ऑटो और मेट्रो रेल सेवाओं के साथ जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन को अन्य यात्रा के साधनों के साथ एकीकृत किया जाएगा।

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन
रेल मंत्री ने बताया कि अहमदाबाद रेलवे स्टेशन का नया स्वरूप मोडेरा के सूर्य मंदिर से प्रेरित है। उन्होंने संभावित नक्शे की तस्वीर भी दिखाई।

छत्रपति शिवाजी रेलवे स्टेशन
अश्विनी वैष्णव ने बताया कि छत्रपति शिवाजी रेलवे स्टेशन के हेरिटेज भवन को छुआ नहीं जाएगा, लेकिन आसपास की इमारतों को फिर से विकसित किया जाएगा।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने तीनों स्टेशनों के संभावित नक्शे भी दिखाए। केंद्रीय कैबिनेट ने इसके लिए कुल 10,000 करोड़ रुपए के राशि को स्वीकृति दी है। अश्विनी वैष्णव के साथ प्रेस कांफ्रेंस में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें