सनसनी: महिला ने लिव इन पार्टनर के दो टुकड़े कर घर में दफनाया
स्वरूप नगर इलाके में एक युवती ने फरवरी में बुजुर्ग लिव इन पार्टनर को दो हिस्सों में काट कर घर में ही दफना दिया। लेकिन बुधवार को मकान मालिक के आने से मामले का खुलासा हो गया। पुलिस खबर लिखे जाने तक सड़ी...
स्वरूप नगर इलाके में एक युवती ने फरवरी में बुजुर्ग लिव इन पार्टनर को दो हिस्सों में काट कर घर में ही दफना दिया। लेकिन बुधवार को मकान मालिक के आने से मामले का खुलासा हो गया। पुलिस खबर लिखे जाने तक सड़ी गली अवस्था में शव को निकालने की प्रक्रिया कर रही थी। मृतक की पहचान 60 साल के राजेश के तौर पर हुई है। हत्या करने वाली आरोपी महिला को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ आरंभ कर दी है। मामले की जांच में जुटी पुलिस आरोपी महिला के एक पुरूष साथी की भी तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता 30 साल की सुनीता एवं 60 साल का राजेश लिव इन के तौर पर अमृत विहार के सी ब्लाक में करीब आठ साल से रह रहे थे। राजेश पहले सुनीता की मां के साथ लिव इन में रहता था। बाद में उसकी मां को झारखंड भेजकर सुनीता के साथ रहने लगा। दोनों के संबंधों से आठ साल का बेटा भी है। दोनों स्थानीय फैक्ट्री में काम करते थे।
बताया जाता है कि 14 फरवरी से राजेश घर से गायब था। बुधवार शाम को बाजार सीताराम में रहने वाला मकान मालिक अपना किराया लेने के लिए आया था। करीब डेढ़ सौ गज के प्लाट के आगे वाले हिस्से में कमरा बना हुआ और पीछे खाली जमीन पड़ी है। मकान मालिक ने देखा कि खाली जमीन की खुदाई की गई थी। उसे शक हुआ तो वह खुदाई करने लगा। इस पर सुनीता ने सारी बात बता दी। फिर मकान मालिक ने पुलिस को घटना के बारे बता दिया।
झगड़ों से तंग आकर की हत्या
सुनीता ने बताया कि राजेश अक्सर शराब के नशे में आकर उसके साथ मारपीट करता था। इससे वह तंग आ गई थी। वह उससे पीछा छुड़ाना चाहती थी। 13 फरवरी की रात को राजेश ने फिर से उसकी पिटाई शुरू की। उसी रात सुनीता ने राजेश की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। फिर सिर को भलस्वा डेरी इलाके में फेंक दिया। वहीं धड़ से हाथ पैर भी अलग कर दिए। धड़ को घर के पीछे खाली जमीन में दफना दिया। फिर हाथ पैर भी कहीं फेंक दिए और चाकू को खाली प्लाट में फेंक दिया। अब पुलिस भलस्वा डेरी से बरामद सिर का शरीर के शेष अंगों से डीएनएन जांच कराएगी। साथ ही महिला के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
लोकसभा चुनाव 2019 : दिल्ली में राजनीतिक पार्टियों के खिलाफ 29 FIR दर्ज