ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRमुंबई की लड़की से ग्रेटर नोएडा में दुष्कर्म, न्याय के लिए सोशल मीडिया पर लगाई गुहार

मुंबई की लड़की से ग्रेटर नोएडा में दुष्कर्म, न्याय के लिए सोशल मीडिया पर लगाई गुहार

मुंबई की एक लड़की के साथ ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में दुष्कर्म किया गया और आरोपियों के दबाव के चलते गौतमबुद्ध नगर में उसका केस भी दर्ज नहीं हो सका। पीड़ित युवती ने मुंबई लौटकर केस दर्ज कराया...

मुंबई की लड़की से ग्रेटर नोएडा में दुष्कर्म, न्याय के लिए सोशल मीडिया पर लगाई गुहार
नोएडा। मुख्य संवाददाताFri, 03 Jul 2020 06:01 PM
ऐप पर पढ़ें

मुंबई की एक लड़की के साथ ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में दुष्कर्म किया गया और आरोपियों के दबाव के चलते गौतमबुद्ध नगर में उसका केस भी दर्ज नहीं हो सका। पीड़ित युवती ने मुंबई लौटकर केस दर्ज कराया और सोशल मीडिया के जरिये न्याय की गुहार लगाई है। 

जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने एक साल पहले मुंबई के मीरा रोड थाने में दुष्कर्म मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता का आरोप है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी-2 में सुबोध भाटी ने नाम के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। जब वह आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए बिसरख थाने  में गई तो पुलिस ने उसका मुकदमा दर्ज नहीं किया और आरोपी के रसूख का डर दिखाते हुए कहा कि वह यहां से चली जाए।

इसके बाद वह ग्रेटर नोएडा से परिवार के पास मुंबई में आ गई और यहीं पर मीरा रोड थाने में सुबोध भाटी समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जिसे मुंबई पुलिस ने जांच के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस को भेज दिया, लेकिन अभी तक आरोपी के खिलाफ कुछ कार्रवाई नहीं हो सकी है।

अब पीड़िता का आरोप है कि बिसरख थाने की पुलिस उस पर मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रही है, जिसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग उसके पास होने का भी वह दावा कर रही है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें