ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्ली : प्यार में ठुकराए सनकी आशिक ने ली 5 बच्चों की मां की जान, इस बात से था नाराज

दिल्ली : प्यार में ठुकराए सनकी आशिक ने ली 5 बच्चों की मां की जान, इस बात से था नाराज

राजधानी दिल्ली में पांच बच्चों की मां के एकतरफा प्यार में पड़े एक व्यक्ति ने शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार...

दिल्ली : प्यार में ठुकराए सनकी आशिक ने ली 5 बच्चों की मां की जान, इस बात से था नाराज
नई दिल्ली | एजेंसीThu, 07 Feb 2019 07:40 PM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी दिल्ली में पांच बच्चों की मां के एकतरफा प्यार में पड़े एक व्यक्ति ने शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद कर लिया है। 

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह सागर ने बताया कि आरोपी की पहचान श्याम के रूप में हुई है। वह एक जूता बनाने की फैक्ट्री में कंस्ट्रक्टर का काम करता है, जहां महिला भी काम करती थी। पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई इलाके से गुरुवार सुबह उसे गिरफ्तार किया गया। 

इस तरह से 'अनोखी शादी' कर IAS और IRS अधिकारी ने पेश की नई मिसाल

घटना बुधवार रात की है जब माधुरी नाम की यह महिला नांगलोई में अपनी छोटी बेटी के साथ अपने घर के बाहर टहल रही थी।

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, पुलिस आयुक्त ने कहा कि माधुरी को अकेला देखकर, श्याम उसके पास आया। माधुरी ने उसके प्रेम प्रस्ताव को ठुकरा दिया, जिसके बाद उसने आधे दर्जन से ज्यादा बार उसे चाकू मारा। जब बेटी मां को बचाने के लिए आगे आई तो श्याम ने उसे घसीटा और फरार हो गया।

गर्भवती महिलाओं को 1.5 लाख रुपये देगी दिल्ली सरकार, बस करना होगा ये काम

अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया और माधुरी को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे बाद में मृत घोषित कर दिया गया।

माधुरी पहले से शादीशुदा थी और पांच बच्चों की मां थी। श्याम उसे परेशान करता था। वह उसे पिछले कुछ दिनों से उससे शादी करने के लिए मजबूर कर रहा था। मृतका के परिवार के सदस्यों ने कहा है कि माधुरी ने पहले उसके शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया, तो उसने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। माधुरी ने श्याम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

गुरुग्राम : कार में बंधक बनाकर 7 साल के बेटे के सामने मां से रेप

पति ने पत्नी को 41 बार चाकू से गोदा, खोपड़ी से दिमाग भी बाहर निकाला

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें