ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRरक्षाबंधन पर आज दिल्ली की सड़कों पर होंगी 6000 से ज्यादा बसें

रक्षाबंधन पर आज दिल्ली की सड़कों पर होंगी 6000 से ज्यादा बसें

रक्षाबंधन के मद्देनजर सोमवार को दिल्ली की सड़कों पर 6 हजार से ज्यादा बसें सड़कों पर होंगी। सुबह से लेकर देर रात तक बसों का परिचालन जारी रहेगा। बस में सफर के दौरान सामाजिक दूरी का पालन करना होगा।...

रक्षाबंधन पर आज दिल्ली की सड़कों पर होंगी 6000 से ज्यादा बसें
कार्यालय संवाददाता, नई दिल्लीMon, 03 Aug 2020 08:04 AM
ऐप पर पढ़ें

रक्षाबंधन के मद्देनजर सोमवार को दिल्ली की सड़कों पर 6 हजार से ज्यादा बसें सड़कों पर होंगी। सुबह से लेकर देर रात तक बसों का परिचालन जारी रहेगा। बस में सफर के दौरान सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। कंडक्टर बस में 20 से ज्यादा सवारी नहीं बिठाएंगे।

कंडक्टर और ड्राइवर को डिपो में समय से पहुंचने के सख्त निर्देश दिए गए है, साथ ही कोई अवकाश पर नहीं रहेगा। दिल्ली में डीटीसी और क्लस्टर बसों की कुल संख्या 6462 के करीब बताई जाती है। जिसमें क्लस्टर बसों की संख्या 2700 के लगभग है। रक्षाबंधन के चलते सभी बसों को सड़कों पर उतारा जाएगा।

दिल्ली सरकार पिछले कई सालों के रक्षाबंधन और भैयादूज पर बहनों को मुफ्त यात्रा करवाती रही है। मगर इस बार ऐसा करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि पिछली भैयादूज से दिल्ली में महिलाओं के लिए बसों में यात्रा मुफ्त है। महिलाओं को बसों में यात्रा करने के लिए परिचालक से गुलाबी रंग का टोकन लेना होगा।

इस बार सीमित संख्या में बसों में यात्रियों करने की अनुमति से बहनों को परेशानी हो सकती है। हालाकि दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने इसे खारिज किया है। उन्होंने कहा कोरोना के चलते कम बहने ही बाहर निकलेंगी। इसलिए किसी को परेशानी नहीं होगी। क्लस्टर सेवा और दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) रक्षाबंधन के दिन अपने बेड़े की सभी बसों को सड़कों पर उतारेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें