ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRगाजियाबाद : लिव इन पार्टनर की बेटी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद : लिव इन पार्टनर की बेटी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद के विजयनगर क्षेत्र में दस साल की बच्ची के साथ मां के प्रेमी ने दुष्कर्म किया। आरोपी पांच साल से बच्ची की मां के साथ लिव इन में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया...

गाजियाबाद : लिव इन पार्टनर की बेटी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
गाजियाबाद | संवाददाताWed, 10 Oct 2018 02:17 PM
ऐप पर पढ़ें

गाजियाबाद के विजयनगर क्षेत्र में दस साल की बच्ची के साथ मां के प्रेमी ने दुष्कर्म किया। आरोपी पांच साल से बच्ची की मां के साथ लिव इन में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला ने बताया कि करीब साढ़े पांच साल पहले उनके पति की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद महिला ने पास के घरों में बर्तन-चौका का काम करना शुरू कर दिया। पांच साल पहले उनकी क्षेत्र में रहने वाले पूरन नाम के व्यक्ति से दोस्ती हो गई। पूरन टेंट की दुकान पर काम करता था। तभी से पूरन महिला और 10 साल की बच्ची के साथ रहने लगा। आरोप है कि सोमवार शाम वह घरों में काम करने गई थीं। रात को घर लौटीं तो बच्ची अकेली थी। महिला ने बच्ची से पूरन के बारे में पूछा तो वह रोने लगी और आपबीती बताई।

बच्ची की मां ने इसकी सूचना डायल 100 पर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। इसके बाद बच्ची की मां ने देर रात थाने में आरोपी के खिलाफ लिखित में शिकायत दर्जकरा दी।

- पांच साल से महिला के साथ लिव इन में रह रहा है आरोपी

- मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तारी की

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें