ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए आई ये बड़ी गुड न्यूज

नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए आई ये बड़ी गुड न्यूज

नोएडा-ग्रेनो मेट्रो लाइन पर व्यस्त समय में छह और बाकी समय में 10 मिनट में मेट्रो चलाने की तैयारी है। करीब दो महीने में इस व्यवस्था के लागू होने की उम्मीद है। अभी व्यस्त समय में 10 मिनट और बाकी समय...

नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए आई ये बड़ी गुड न्यूज
नोएडा | विक्रम शर्माSat, 27 Apr 2019 04:21 PM
ऐप पर पढ़ें

नोएडा-ग्रेनो मेट्रो लाइन पर व्यस्त समय में छह और बाकी समय में 10 मिनट में मेट्रो चलाने की तैयारी है। करीब दो महीने में इस व्यवस्था के लागू होने की उम्मीद है। अभी व्यस्त समय में 10 मिनट और बाकी समय में 15 मिनट में मेट्रो चलती है। इस लाइन के लिए चार कोच की सभी 19 मेट्रो एनएमआरसी को मिल गई हैं। 

शुक्रवार को इस लाइन पर मेट्रो चलते हुए तीन महीने का समय हो गया। इस लाइन का 25 जनवरी 2019 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्घाटन किया था। लोगों के लिए यह मेट्रो 26 जनवरी से शुरू हुई थी। मेट्रो चलने के शुरुआत में पूरे दिन 15-15 मिनट के अंदर में मेट्रो चलाने का निर्णय लिया गया। करीब डेढ़ महीने तक राइडरशिप का आंकलन करने के बाद एनएमआरसी ने लोगों की सहूलियत के लिए व्यस्त समय में मेट्रो 10 मिनट के अंतराल में चलाने का निर्णय लिया। चार मार्च से सोमवार से शुक्रवार के बीच सुबह 8 से 11 और शाम को 5 से 8 बजे तक 10-10 मिनट के अंतराल में मेट्रो चलनी शुरू हो गई।

शनिवार और रविवार को 15-15 मिनट के अंतराल में ही मेट्रो चलाई जा रही है। सोमवार से शनिवार तक मेट्रो सुबह 6 से रात 10 और रविवार को सुबह 8 से रात 10 बजे तक चलती है। इस समय तक इस लाइन के लिए 16 मेट्रो ही एनएमआरसी को मिल पाई थीं। अब सभी 19 मेट्रो एनएमआरसी को मिल गई हैं। इसको देखते हुए अब एनएमआरसी ने और जल्द समय के अंतराल में मेट्रो चलाने का निर्णय लिया है। एनएमआरसी अधिकारियों ने बताया कि अगले महीने के शुरुआत में नई मेट्रो की टेस्टिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा सवारियों की संख्या का औसतन जांचा जाएगा। उम्मीद है कि करीब दो महीने में मेट्रो व्यस्त समय में 6 मिनट में मेट्रो चलानी शुरू कर दी जाएगी। तब तक इस रूट पर सवारियों की संख्या में और इजाफा हो जाएगा।

11 लाख से अधिक लोग कर चुके हैं सफर : 26 जनवरी से 25 अप्रैल तक 1112769 सवारियां सफर कर चुकी हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा राइडरशिप 15 मार्च को 17164 रही थी। 

17 हजार स्मार्ट कार्ड बिके, किराए में मिलती है छूट

इस लाइन के स्टेशनों से 16905 स्मार्ट कार्ड बिक चुके हैं। हर स्टेशन से ये कार्ड खरीदे जा सकते हैं। कार्ड से सफर करने पर किराए में 10 प्रतिशत की छूट मिलती है। इससे यात्रियों को आर्थिक लाभ होता है। इसके अलावा 26 जनवरी से 25 अप्रैल तक 808149 लोगों ने क्यूआर टिकट लेकर मेट्रो में सफर किया। रविवार व कुछ अन्य सरकारी छुट्टी पर किराए में 10 प्रतिशत की छूट लोगों को दी जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें