ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR'प्रोग्राम में थोड़ा चेंज रखने का' लौटी ठंड तो मीम्स की बाढ़, लोगों ने सोशल मीडिया पर यूं लिए मजे

'प्रोग्राम में थोड़ा चेंज रखने का' लौटी ठंड तो मीम्स की बाढ़, लोगों ने सोशल मीडिया पर यूं लिए मजे

दिल्ली एनसीआर के इलाकों में हुई बारिश से ठंड ने एकबार फिर दस्तक दे दी है। लोग सोशल मीडिया पर ठंड की वापसी को लेकर खूब मजे ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर दिल्ली की बारिश को लेकर मीम्स की बाढ़ आ गई है।

'प्रोग्राम में थोड़ा चेंज रखने का' लौटी ठंड तो मीम्स की बाढ़, लोगों ने सोशल मीडिया पर यूं लिए मजे
Krishna Singhलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीMon, 30 Jan 2023 06:14 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज सोशल मीडिया सेवियों के लिए मजे लेने का एक मौका दे गया। ऐसे वक्त में जब दिल्ली के लोग अपने गर्म कपड़ों को अलमारियों के अंदर रख रहे थे, अचानक बदले मौसम ने उनके फैसले को बदलने पर विवश कर दिया। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से तापमान में गिरावट आई है। आलम यह है कि सर्दी ने एकबार फिर वापसी कर दी है। एनसीआर के अधिकांश हिस्सों में हुई बारिश से पारा गिरकर 6.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। दिल्लीवासियों ने बारिश के साथ अप्रत्याशित सर्द मौसम का लुत्फ चाय पकौड़े के साथ लिया। सोशल मीडिया पर मीम्स और वीडियो बाढ़ आ गई। आइए सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट पर डाल लेते हैं एक नजर... 

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को हुई बारिश के बाद सोमवार की सुबह तेज हवाओं के साथ-साथ सर्द रही। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। एक यूजर ने लिखा- बस दो-चार दिन की ठंड और है...

समाचार एजेंसी पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाने और अधिकतम तापमान के 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। एक ट्विटर यूजर ने कहा- मैं तो वीकेंड की प्लानिंग कर रहा हूं...

वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता मामूली सुधार के साथ 'बेहद खराब' से 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 331 था, जो सोमवार को सुबह 285 दर्ज किया गया। 

दिल्ली में अचानक बदले मौसम के मिजाज ने लोगों की गर्म कपड़ों को आलमारियों में रखने की उनकी योजनाओं पर पानी फेर दिया है। एक ट्विटर यूजर ने पीपीई किट में एक शख्स की तस्वीर साझा करते हुए लिखा- कोरोना की पीपीई किट का पैसा वसूल...

हालांकि इस बारिश ने बेघर गरीबों की मुश्किलें बढ़ा दी। सोशल मीडिया पर कई यूजर सड़कों पर रहने वाले बेघर लोगों के बारे में फिक्रमंद नजर आए। उन्होंने साथियों से उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाने का आग्रह किया। कुछ ने कहा- आवारा जानवर भी ठंड के मौसम में अतिरिक्त देखभाल के योग्य हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस साल शीतलहर ने 15 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। राजधानी में इस साल जनवरी में शीत लहर के आठ दिन दर्ज किए गए, जो 15 वर्षों में इस महीने में सबसे ज्यादा है। मौसम विभाग ने एकबार फिर ठंड बढ़ने की बात कही है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा- दिल्ली की बारिश कैब में देरी एक दूसरे के समानुपाती हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें