मेयर चुनाव पर बढ़ा दी थी AAP की धड़कन, अब आदेश गुप्ता ने लिया यूटर्न
एमसीडी चुनाव में हार के बावजूद दिल्ली में भाजपा का मेयर बनाने का दावा करके आम आदमी पार्टी (आप) की धड़कनें बढ़ा देने वाले आदेश गुप्ता ने अब यूटर्न ले लिया है। विपक्ष में भूूमिका निभाने की बात कही।

इस खबर को सुनें
एमसीडी चुनाव में हार के बावजूद दिल्ली में भाजपा का मेयर बनाने का दावा करके आम आदमी पार्टी (आप) की धड़कनें बढ़ा देने वाले आदेश गुप्ता ने अब यूटर्न ले लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि उनकी पार्टी 'मजबूत विपक्ष' की भूमिका निभाएगी और मेयर आम आदमी का होगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि 'आप' किसी भ्रष्टाचार में शामिल होगी तो बीजेपी ऐसा करने से रोकेगी।
गुप्ता ने एमसीडी चुनाव के बाद वोटों की गिनती के बीच कहा था कि मेयर तो भाजपा का ही होगा। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि भाजपा तोड़फोड़ कर सकती है। इसके बाद अटकलें लग रहीं थीं कि भाजपा दिल्ली में मेयर का चुनाव लड़ सकती है। हालांकि, अब आदेश गुप्ता ने यूटर्न ले लिया है।
आदेश गुप्ता ने ट्वीट किया, ''निगम चुनाव में भाजपा को भारी समर्थन देने के लिए दिल्ली की जनता का आभार!भाजपा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 2017 निगम चुनाव में भाजपा का वोट शेयर 36.08% था
2022 में बढ़कर 39.09% हो गया। AAP का वोट शेयर 53.57% से गिरकर 42.05% रहा। साफ है कि AAP के प्रति लोगों का मोह भंग हो रहा है!निगम चुनाव में भाजपा को भारी समर्थन देने के लिए दिल्ली की जनता का आभार!
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव हारी है, हिम्मत नहीं! भ्रष्टाचार का दूसरा नाम AAP से दिल्ली की जनता को बचाने के लिए हम नगर निगम में एक सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाएंगे, जिस तरह इन्होंने दिल्ली सरकार में रहते हुए भ्रष्टाचार किया है, हम निगम में इन्हें ऐसा नहीं करने देंगे।