ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRMCD Election Result 2022: DTU से पढ़ाई कर रही लड़की बनी सबसे कम उम्र में पार्षद, BJP के गढ़ में बजाया डंका

MCD Election Result 2022: DTU से पढ़ाई कर रही लड़की बनी सबसे कम उम्र में पार्षद, BJP के गढ़ में बजाया डंका

आम आदमी पार्टी की रोहतास नगर से आप प्रत्याशी शिवानी पांचाल के भी चर्चे कम नहीं हैं। दरअसल आप की रोहतास नगर से 24 साल की आप प्रत्याशी शिवानी पांचाल ने भारतीय जनता पार्टी की सुमनलता नागर को हरा दिया।

MCD Election Result 2022: DTU से पढ़ाई कर रही लड़की बनी सबसे कम उम्र में पार्षद, BJP के गढ़ में बजाया डंका
Mohammad Azamलाइव हिंदुस्तान,दिल्लीThu, 08 Dec 2022 11:05 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली के नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी की जीत के चर्चे हर ओर हो रहे हैं लेकिन आम आदमी पार्टी की रोहतास नगर से आप प्रत्याशी शिवानी पांचाल के भी चर्चे कम नहीं हैं। दरअसल आम आदमी पार्टी की रोहतास नगर से 24 साल की आप प्रत्याशी शिवानी पांचाल ने भारतीय जनता पार्टी की सुमनलता नागर को हरा दिया है। शिवानी की जीत की चर्चा उनका इतनी कम उम्र में पार्षद बन जाना है। शिवानी की उम्र महज 24 साल है। वो दिल्ली टेक्नॉलॉजी यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं और UPSC की तैयारी भी कर रही हैं। शिवानी ने अपने चुनाव प्रचार के मुद्दों में शिक्षा के मुद्दे को पुरजोर तरह से उठाया था।

छह महीने पहले पिता की हो गई थी मौत
कम उम्र में दिल्ली नगर निगम पार्षद का चुनाव जीतने वाली शिवानी पांचाल बहुत खुश हैं लेकिन उनके इस खुशी के वक्त में उनके पिता उनके साथ नहीं हैं। दरअसल छह महीने पहले शिवानी के पिता की मौत हो गई थी। चार भाई-बहनों में शिवानी सबसे छोटी हैं।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें