ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRमैट्रिमोनियल साइट पर दोस्ती के बाद युवक ने विवाहित महिला से किया रेप

मैट्रिमोनियल साइट पर दोस्ती के बाद युवक ने विवाहित महिला से किया रेप

राजधानी दिल्ली में मैट्रिमोनियल साइट्स पर दोस्ती के बाद एक युवक ने शादी का वादा कर महिला से दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला की शिकायत पर डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर...

मैट्रिमोनियल साइट पर दोस्ती के बाद युवक ने विवाहित महिला से किया रेप
नई दिल्ली | वरिष्ठ संवाददाता Sat, 14 Mar 2020 12:55 PM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी दिल्ली में मैट्रिमोनियल साइट्स पर दोस्ती के बाद एक युवक ने शादी का वादा कर महिला से दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला की शिकायत पर डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी युवक शाह कंवर अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

गेस्ट हाउस में बुलाया : 28 वर्षीय पीड़िता डिफेंस कॉलोनी में रहती है। उसका पति से तलाक का केस चल रहा है। पीड़िता ने एक मैट्रिमोनियल साइट पर अपना अकाउंट बनाया था। इसके जरिये उसकी मुलाकात आरोपी शाह कंवर अली से हुई। 2 जनवरी को आरोपी उसे एक गेस्ट हाउस में ले गया और जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह फरार हो गया।

12वीं की छात्रा ने बारापूला फ्लाईओवर से छलांग लगाई

नई दिल्ली (राजन शर्मा) | एक निजी स्कूल की छात्रा ने परीक्षा खराब होने के चलते शुक्रवार शाम को बारापूला फ्लाईओवर से कूद कर जान दे दी। छात्रा के फ्लाईओवर से कूदने की सूचना पुलिस को उसके पिता ने दी।

मौके पर पहुंची हजरत निजामुद्दीन थाना पुलिस ने छात्रा को सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्रा दक्षिणी दिल्ली में रहती थी और एक मशहूर निजी स्कूल की 12वीं की छात्रा थी। सीबीएसई की अर्थशास्त्र की परीक्षा थी। छात्रा सुबह अपने घर से परीक्षा देने के लिए गई थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि छात्रा के पास मोबाइल फोन था। परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन की घंटी बजी तो परीक्षा नियंत्रक ने उत्तर-पुस्तिका जमा करा दी। छात्रा के परिजनों को स्कूल बुलाया गया और यह बात बताई गई। छात्रा आंसरशीट जमा हो जाने से सभी प्रश्न के उत्तर नहीं दे पाई, जिसके चलते वह परेशान थी।

पिता के सामने ही कूद गई

स्कूल से छात्रा के पिता उसे अपनी गाड़ी से लेकर घर जा रहे थे। इस दौरान फ्लाईओवर पर छात्रा ने उल्टी आने की बात कही। गाड़ी रोकने पर छात्रा फ्लाईओवर की ग्रील पर चढ़ गई और नीचे छलांग लगा दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें