ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRAAP सरकार पर बरस रहीं दिव्या के घर 5 लाख का चेक लेकर पहुंचे मनोज तिवारी

AAP सरकार पर बरस रहीं दिव्या के घर 5 लाख का चेक लेकर पहुंचे मनोज तिवारी

हाल ही में कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए पदक जीतकर लौटीं दिव्या ने केजरीवाल सरकार पर अनदेखी और मदद ना करने का आरोप लगया है। आम आदमी पार्टी (आप) भी पटवार कर रही है। अब मनोज तिवारी उनके घर पहुंचे।

AAP सरकार पर बरस रहीं दिव्या के घर 5 लाख का चेक लेकर पहुंचे मनोज तिवारी
Sudhir Jhaहिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 12 Aug 2022 03:24 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली पहलवान दिव्या काकरान को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का खूब समर्थन मिल रहा है। हाल ही में कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए पदक जीतकर लौटीं दिव्या ने केजरीवाल सरकार पर अनदेखी और मदद ना करने का आरोप लगया है। आम आदमी पार्टी (आप) भी पटवार कर रही है। इस बीच भाजपा सांसद मनोज तिवारी शुक्रवार को दिव्या काकरान के घर पहुंचे और उससे राखी बंधवाई। तिवारी ने ना सिर्फ दिव्या के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया बल्कि 5 लाख रुपए का चेक भी सौंपा। साथ ही यह भी कहा कि भविष्य में भी मदद करते रहेंगे।  

उत्तरी-पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी शुक्रवार को खिलाड़ी दिव्या काकरान से राखी बंधवाई। मनोज तिवारी ने दिव्या काकरान को 5 लाख रुपए का चेक भी दिया और भविष्य में भी हरसंभव सहायता करने का आश्वासन दिया। मनोज तिवारी ने दिव्या से भाई-बहन का रिश्ता ऐसे समय पर जोड़ा है जब आम आदमी पार्टी के नेता पहले से ही काकरान पर भाजपा के समर्थन को लेकर हमलावर हैं। दिव्या के एक पुराने वीडियो के साथ पार्टी ने उनपर सवाल उठाए हैं।

वोट मोदी को, नोट केजरीवाल से चाहिए; पहलवान दिव्या पर AAP का वीडियो वार

राष्ट्रमंडल खेल-2022 में कांस्य पदक जीतने वाली पहलवान काकरान ने पिछले दिनों आरोप लगाया था कि राष्ट्रीय राजधानी की निवासी होने और कई अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाएं जीतने के बावजूद उन्हें दिल्ली सरकार की तरफ से कभी कोई मदद नहीं मिली। काकरान ने शुक्रवार को महिलाओं के 68 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में कांस्य पदक जीता था। उन्हें बधाई देने वालों में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल थे। लेकिन, रविवार को काकरान ने सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए कहा कि सरकार ने कभी उनकी मदद नहीं की। 

भाजपा ने केजरीवाल पर खिलाड़ियों का अपमान करने का लगाया आरोप
भाजपा ने आप की सरकार पर आरोप लगाया कि उसने राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता दिव्या काकरान को कथित तौर पर निशाना बनाकर 'महिलाओं और खिलाड़ियों' का अपमान किया है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि दिव्या काकरान ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समक्ष कुछ सवाल उठाए तो आप की सोशल मीडिया टीम ने उन्हें निशाना बनाना आरंभ कर दिया जबकि उसके नेता सौरभ भारद्वाज ने तो उनका 'अपमान' करते हुए उनसे प्रमाणपत्र दिखाने की मांग कर डाली।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें