ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्ली में बच्चों को अगवा कर कुकर्म करने वाला अधेड़ पकड़ा, लड़कों का करता था पीछा

दिल्ली में बच्चों को अगवा कर कुकर्म करने वाला अधेड़ पकड़ा, लड़कों का करता था पीछा

दिल्ली के चांदनी महल इलाके में एक इलेक्ट्रीशियन बच्चों का अपहरण कर उनसे कुकर्म करता था। पुलिस ने आरोपी 45 वर्षीय शाहिद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पहले भी चार मामले दर्ज हैं। 14 वर्षीय एक...

दिल्ली में बच्चों को अगवा कर कुकर्म करने वाला अधेड़ पकड़ा, लड़कों का करता था पीछा
नई दिल्ली | वरिष्ठ संवाददाताThu, 29 Aug 2019 12:08 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली के चांदनी महल इलाके में एक इलेक्ट्रीशियन बच्चों का अपहरण कर उनसे कुकर्म करता था। पुलिस ने आरोपी 45 वर्षीय शाहिद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पहले भी चार मामले दर्ज हैं।

14 वर्षीय एक लड़का परिवार सहित चांदनी महल इलाके में रहता है। सोमवार रात को वह घर से निकला, लेकिन वापस नहीं आया। देर होने पर पर परिजनों ने बच्चे की तलाश आसपास के इलाकों में करनी शुरू की। जब वह नहीं मिला तो चांदनी महल थाने में शिकायत दी। पुलिस ने अपहरण की धारा में एफआईआर दर्ज कर ली। साथ ही एसीपी दरियागंज वीर सिंह की देखरेख में एसएचओ विनोद कुमार सिंह की टीम गठित की गई।

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से मिला सुराग : इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालने की जिम्मेदारी तुर्कमान गेट चौकी प्रभारी एसआई सोहन लाल को सौंपी गई। करीब सौ सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के बाद एक जगह बच्चा किसी अधेड़ के साथ जाता दिखाई दिया। पुलिस ने उसी फुटेज के सहारे जांच शुरू की।

अंत में टीम की तलाश कमला मार्केट स्थित मोहल्ला निहारियां स्थित एक घर के सामने खत्म हुई। टीम ने घर में छापा मारा तो वहां लड़का और शाहिद मिले। लड़के ने बताया कि शाहिद उसे बहला-फुसला कर यहां ले आया था और यहां लाकर उसके साथ कुकर्म किया। पुलिस ने आरोपी शाहिद के खिलाफ पॉक्सो एक्ट एवं अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

पहले भी पकड़ा जा चुका : जांच में सामने आया है कि शाहिद इलाके के बच्चों को बहला-फुसलाकर ले जाता था। फिर उनके साथ कुकर्म करता था। उस पर विभिन्न थानों में कुकर्म के तीन मामले पहले से दर्ज हैं।

पुरुषों के प्रति आकर्षण के कारण पत्नी ने छोड़ दिया था

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शाहिद पेशे से इलेक्ट्रीशियन है। 1995 में उसकी शादी हुई थी। लेकिन बचपन से उसका आकर्षण पुरुषों के प्रति था। इसकी वजह से उसकी पत्नी परेशान रहती थी। दम्पति के तीन बच्चे भी थे। लेकिन शाहिद की आदतों के कारण उसकी पत्नी ने 2005 में साथ छोड़ दिया और वह बच्चों के साथ अलग रहने लगी।

लड़कों का पीछा करता था

पुलिस अधिकारी के अनुसार शाहिद मानसिक बीमारी से ग्रस्त है। हालांकि इसका इलाज नहीं चल रहा है। इस बीमारी में व्यक्ति को बच्चों के प्रति आकर्षण होता है। बताया जाता है कि शाहिद अक्सर इलाके में 12 से 15 साल के लड़कों से बात करता हुआ दिखाई देता था।

ये भी पढ़ें: मंगेतर के साथ युवती की अश्लील वीडियो बनाकर गैंगरेप

ये भी पढ़ें: 11 साल की बच्ची को दिखाया अश्लील वीडियो, फिर की 'ऐसी' हरकत

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें