ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRशादी का झांसा देकर महिला उद्योगपति से बलात्कार, प्रेमी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर महिला उद्योगपति से बलात्कार, प्रेमी गिरफ्तार

नोएडा में शादी का झांसा देकर एक उद्योगपति महिला के साथ एक व्यक्ति द्वारा कथिततौर पर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे शनिवार...

शादी का झांसा देकर महिला उद्योगपति से बलात्कार, प्रेमी गिरफ्तार
नोएडा | एजेंसीSat, 24 Nov 2018 04:16 PM
ऐप पर पढ़ें

नोएडा में शादी का झांसा देकर एक उद्योगपति महिला के साथ एक व्यक्ति द्वारा कथिततौर पर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे शनिवार दोपहर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शाही ने बताया कि शुक्रवार रात महिला ने थाना बिसरख में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सूर्यकांत त्रिपाठी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया है।

पिता की मौत के बाद दादा व बड़ा भाई करते थे गैंगरेप, युवती हुई गर्भवती

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, थाना प्रभारी ने बताया कि सूर्यकांत ने महिला को बताया कि वह अविवाहित है। महिला के पति की कुछ समय पूर्व मृत्यु हो गई थी। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

मां ने दामाद और समधी संग मिलकर रची थी बेटी की हत्या की साजिश

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें