ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRDelhi Crime : बीच सड़क हथौड़े और रॉड से पीटा, आंख में डाल दी मिर्च; रोड रेज से दहली दिल्ली

Delhi Crime : बीच सड़क हथौड़े और रॉड से पीटा, आंख में डाल दी मिर्च; रोड रेज से दहली दिल्ली

Delhi Crime : दिल्ली पुलिस ने बताया कि क्राइम टीम को फोन कर वहां बुलाया गया। क्राइम टीम ने मौका-ए-वारदात का जायजा लिया है। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की गई है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Delhi Crime : बीच सड़क हथौड़े और रॉड से पीटा, आंख में डाल दी मिर्च; रोड रेज से दहली दिल्ली
Nishant Nandanलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीThu, 21 Sep 2023 09:39 AM
ऐप पर पढ़ें

Delhi Crime : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एक बार फिर रोड रेज से दहल उठी है। दिल्ली में एक शख्स ने कार में टक्कर मारने का विरोध किया तो कार चालक की आंखों में मिर्च डाल कर उसे हथौड़े से जमकर पीटा गया। पीड़ित कार चालक अस्पताल में भर्ती है और पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह करीब 12 बजकर 37 मिनट पर तिगड़ी पुलिस स्टेशन को फोन कर बताया गया कि यहां एक लड़के को गोली मार दी गई है, जिसे बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद पुलिस कर्मचारी बत्रा अस्पताल पहुंचे। 

यहां बलराज चौधरी नाम के एक शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बलराज संगम विहार के रहने वाले हैं। बलराम के माथे और बांह पर चोट के निशान थे। बलराज ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि वो छतरपुर में अपने कार्यालय से लौट रहे थे और उन्होंने मालवीय नगर में डिनर किया था। इसके बाद उन्होंने अपने एक मित्र जुगल किशोर से उनके घर के पास मुलाकात की थी। घर जाने के दौरान एक बाइक ने उनकी कार को पीछे से धक्का मारा। इसके बाद वो अपनी कार से बाहर निकले और उन्होंने बाइक चालक से पूछा कि उसने उनकी कार में धक्का क्यों मारा? इसके बाद बाइक चालक ने मिर्च पाउडर उनकी आंखों में फेंक दिया। इसी दौरान दूसरी तरफ से कुछ लोग स्कॉर्पियो कार से आए। इन लोगों ने उन्हें लोहे की रॉड और हथौड़े से पीटा और फिर फरार हो गये। 

पुलिस ने बताया कि क्राइम टीम को फोन कर वहां बुलाया गया। क्राइम टीम ने मौका-ए-वारदात का जायजा लिया है। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की गई है। फायरिंग की घटना नहीं हुई है। पुलिस ने बताया है कि घायल बलराज पांच संगीन अपराधों में शामिल रहा है। वो जांच के दौरान सहयोग भी नहीं कर रहा था। उसने घटना में शामिल किसी का नाम तक नहीं लिया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि हमलावर और पीड़ित एक-दूसरे को जानते थे। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें