ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRफरीदाबाद : 7 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म में युवक गिरफ्तार

फरीदाबाद : 7 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म में युवक गिरफ्तार

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में एक मासूम बच्चे से कुकर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  फरीदाबाद जिले के टाउन नम्बर-दो...

फरीदाबाद : 7 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म में युवक गिरफ्तार
फरीदाबाद। हिन्दुस्तान टीमTue, 07 Jan 2020 02:09 PM
ऐप पर पढ़ें

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में एक मासूम बच्चे से कुकर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

फरीदाबाद जिले के टाउन नम्बर-दो रोज गार्डन के शौचालय में नारियल की दुकान पर काम करने वाले एक युवक ने पास की ही झुग्गी बस्ती निवासी सात वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म किया। बच्चे के परिजनों की शिकायत के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराकर उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें